ऐसे भी होते हैं बेटे: स्टेशन पर बुखार से तड़प रही थी 80 साल की बेसहारा मां

Published : Oct 29, 2019, 05:16 PM IST
ऐसे भी होते हैं बेटे: स्टेशन पर बुखार से तड़प रही थी 80 साल की बेसहारा मां

सार

यूपी के मथुरा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) के जवानों को 80 साल की बुजुर्ग महिला मिली। वो बुखार से तड़प रही थी। उसकी हालत देखकर लग रहा था कि अपनों ने उसे स्टेशन पर बेसहारा छोड़ दिया हो।

मथुरा (Uttar Pradesh). यूपी के मथुरा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) के जवानों को 80 साल की बुजुर्ग महिला मिली। वो बुखार से तड़प रही थी। उसकी हालत देखकर लग रहा था कि अपनों ने उसे स्टेशन पर बेसहारा छोड़ दिया हो।  

क्या है पूरा मामला
रेलवे पुलिस फोर्स के मथुरा जंक्शन प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्रभान प्रसाद ने बताया, सुबह आरपीएफ की गश्ती टीम को एक बेंच पर महिला मिली। उसे तेज बुखार था। उसकी स्थिति के बारे में जानने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी भाषा समझ में नहीं आ रही थी। उसे तुरंत बुखार की दवा दी गई और खाना खिलाया गया। बुखार उतरने पर वह बस इतना ही समझा पाई कि उसके बेटे उसे यहां छोड़ गए।

बेघरों के आश्रम भेजी गई महिला
प्रसाद ने बताया, स्टेशन और आसपास आवाज लगाकर उसके साथ आए संभावित लोगों को ढूंढने की कोशिश की गई, लेकिन नहीं मिला। जिसके बाद महिला को बेघरों का आश्रम अपना घर भिजवा दिया गया।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका
मासूम की आंख में पेंसिल, बड़े भाई की पिटाई और CCTV भी गायब… फिरोजाबाद के स्कूल पर FIR