बांदा में बाइक और जीप के एक्सिडेंट में दो की मौत, 5 लोग घायल

Published : Oct 01, 2019, 12:53 PM IST
बांदा में बाइक और जीप के एक्सिडेंट में दो की मौत, 5 लोग घायल

सार

मूंगुस गांव के पास बांदा-टांडा राजमार्ग पर एक बेकाबू जीप की टक्कर के कारण मोटरसाइकिल सवार एक दंपति की मौके पर ही मौत हो गई और उनकी बेटी समेत पांच लोग घायल हो गए

बांदा (Banda, UP). बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में मूंगुस गांव के पास बांदा-टांडा राजमार्ग पर एक बेकाबू जीप की टक्कर के कारण मोटरसाइकिल सवार एक दंपति की मौके पर ही मौत हो गई और उनकी बेटी समेत पांच लोग घायल हो गए।

एक्सिडेंट में एक परिवार के दो लोगों की मौत
सदर पुलिस सब-इंस्पेक्टर (सीओ) राघवेन्द्र सिंह ने मंगलवार को बताया कि बांदा-टांडा राजमार्ग में सोमवार शाम करीब पांच बजे मूंगुस गांव के पास एक बेकाबू जीप की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दीपू श्रीवास (35) और उसकी पत्नी बब्बू उर्फ सुशीला (32) की मौके पर ही मौत हो गई और उनकी सात साल की बेटी मुस्कान गंभीर रूप से घायल हो गई।
 
ड्राइवर ने गाड़ी लेकर भागने की कोशिश में तीन लोगों को टक्कर मारी
इस हादसे के बाद जीप के ड्राइवर गाड़ी लेकर भागने की कोशिश की और इसी दौरान उसने अमीना (56), एक बुजर्ग राहगीर और दो छात्रों को भी टक्कर मार दी जिससे वे घायल हो गए। इसके बाद जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। उन्होंने बताया कि दंपति अपनी बेटी के साथ तिंदवारी कस्बे से मोटरसाइकिल में सवार होकर बांदा शहर स्थित माता महेश्वरी देवी मंदिर दर्शन करने जा रहा था। पांचों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दंपति के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद जीप चालक फरार हो गया। जीप और मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया गया है और जीप चालक की तलाश की जा रही है।'
 

 

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Budget 2026-27: योगी सरकार का 9.12 लाख करोड़ का सबसे बड़ा बजट पेश, शिक्षा-स्वास्थ्य और AI मिशन पर जोर
UP Budget 2026-27: AI मिशन, स्पोर्ट्स कॉलेज और क्वाटर्नरी हेल्थ सेंटर पर योगी सरकार का बड़ा फोकस