डेढ़ महीने से थाने के चक्कर काटते-काटते जिंदगी से मायूस हुई छात्रा

Published : Jul 26, 2019, 01:24 PM IST
डेढ़ महीने से थाने के चक्कर काटते-काटते जिंदगी से मायूस हुई छात्रा

सार

शादी के नाम पर युवक करता था प्रताड़ित। पुलिस की भी कोई मदद न मिलने पर परेशान छात्रा ने लगा ली फांसी। परिजनों में है आक्रोश। 

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक रेप पीड़िता बीते डेढ़ माह से थाने के चक्कर लगा रही थी लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। इस बीच आरोपी लगातार उसके फेसबुक अकाउंट पर अश्लील कमेंट कर उसे मानसिक रुप से परेशान कर रहे थे। इस सब से परेशान होकर, गुरुवार रात उसने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। अब पुलिस, परिवार को फिर भरोसा दे रही है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। 

पुलिस ने नहीं ली कोई सुध

पनकी थाना क्षेत्र के गंगागंज कालोनी में रहने वाली मृतका बीटीसी की स्टूडेंट थी। छात्रा का मोहल्ले में रहने वाले अंकित यादव से बीते तीन वर्षो से अफेयर चल रहा था। अंकित शादी का झांसा देकर छात्रा से रेप करता था और अश्लील वीडियो और फोटो दिखाकर उसे ब्लैकमेल करता था। जब छात्रा ने अंकित पर शादी का दबाव बनाया तो उसने छात्रा कि अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। बीते 13 जून को छात्रा ने पनकी थाने में अंकित यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने अंकित के खिलाफ रेप का मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन इस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। पीड़िता को पुलिस से उम्मीद थी वो अंकित को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। 

फेसबुक पर करता था गंदे कमेंट्स

 छात्रा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सुसाइड की सुचना पर पहुंची पुलिस को परिवार के गुस्से का सामना करना पड़ा। मृतका के परिजनों ने पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाने से रोक दिया। पुलिस ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी, जिसके बाद पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । मृतका की मां ने बताया कि अंकित यादव की वजह से बेटी ने फांसी लगाई है। डेढ़ माह पहले रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। पुलिस उसे पकड़ लेती तो बेटी फांसी नहीं लगाती। फेसबुक पर अंकित खुद और अपने दोस्तो से गंदे कमेंट्स कराता था। इसकी तहरीर देने के लिए बुधवार को भी चौकी गई थी। एसपी संजीव सुमन के मुताबिक, दोनों परिवारों के बीच शादी को लेकर बातचीत हुई थी लोकिन बात नहीं बन पाई। इस बीच लड़के ने कहीं और इंगेजमेंट कर ली, इससे क्षुब्ध होकर लड़की ने मुकदमा लिखवाया था। लड़के को गिरफ्तार करने के लिए दबिश भी दी गई थी पर वो मिला नहीं था। मृतका के परिजनों तहरीर दी है उस पर 306 का भी मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने लड़के की मां और बहन को हिरासत में लिया है। 
 

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Today Weather in Delhi: दिल्ली-नोएडा में राहत, रांची-रायपुर में तूफान-बिजली की चेतावनी! जानिए 10 शहरों का मौसम
Vikramaditya Vedic Clock: CM मोहन यादव ने काशी विश्वनाथ मंदिर को समर्पित की विक्रमादित्य वैदिक घड़ी, जानिए खासियत