निकाय चुनाव मजबूती से लड़ेगी आप, तिरंगा शाखा और मोहल्ला प्रभारी के जरिए घर-घर तक होगी पहुंच

Published : Apr 30, 2022, 03:14 PM IST
निकाय चुनाव मजबूती से लड़ेगी आप, तिरंगा शाखा और मोहल्ला प्रभारी के जरिए घर-घर तक होगी पहुंच

सार

यूपी में निकाय चुनाव को आम आदमी पार्टी मजबूती से लड़ेगी। इसके लिए तिरंगा शाखाओं और मोहल्ला प्रभारी के जरिए घर-घर तक पहुंच की जाएगी। आप सांसद संजय सिंह ने इसको लेकर पूरा प्लान साझा किया। 

लखनऊ: आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए आगामी निकाय चुनाव को लेकर तैयारियों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव को पार्टी पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। इसके लिए वार्ड कमेटी, बूथ कमेटी और मोहल्ला प्रभारी का गठन किया जाएगा। 

'बांटो और राज करो की नीति पर भाजपा'
संजय सिंह ने कहा कि नफरत, हिंसा, बांटो और राज करो की राजनीति को भारतीय जनता पार्टी के लोग ही आगे बढ़ा रहा है। आज के समय में महंगाई आसमान छू रही है, उस पर कोई चर्चा न हो। बेरोजगारी के कारण हरियाणा, उत्तर प्रदेश का नौजवान फांसी लगाकर मर जाता है। स्कूल और अस्पतालों की बदहाली खुद भाजपा के नेता स्वीकार कर रहे हैं। बिजली के संकट से यूपी त्राही-त्राही कर रहा है। इन तमाम विषयों पर चर्चा न हो इसलिए ही प्रायोजित तरीके से नफरत की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा। भाजपा अंग्रेजों के बांटो और राज करो के फार्मूले पर चल रही है। इससे जनता को सावधान होकर बुद्धि औऱ विवेक से आगे बढ़ना होगा। 

तिरंगा शाखाओं का किया जाएगा निर्माण
सांसद संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी भारत के संविधान की रक्षा औऱ भारत माता की आन-बान और शान की रक्षा के लिए पूरे उत्तर प्रदेश में तिरंगा शाखाओं का निर्माण करेगी। इसके माध्यम से संदेश दिया जाएगा कि हर भारतीय की पहचान तिरंगा निशान और भारत का संविधान है। तिरंगा  शाखाओं में तिरंगा लगाकर हम लोग तिरंगे के आगे भारत का संविधान सभा के पहले पढ़ा जाएगा। उसमें किसी न किसी महापुरुष के विषय में भी चर्चा भी की जाएगी। नियमित रूप से यूपी के शहर-शहर और गांव-गांव में तिरंगा शाखा लगाकर भारत की खूबसूरती विविधता में एकता से अवगत कराने का काम करेंगे। इन तिरंगा शाखाओं में 10 हजार शाखा प्रमुख बनाए जाएंगे। इसका काम छह माह में किया जाएगा। 1 जुलाई से तिरंगा शाखाओं का शुभारंभ होगा। तब तक जितनी शाखाएं प्रारंभ हो जाएंगी उनका शुभारंभ किया जाएगा।

मजबूती से नगर निकाय चुनाव लड़ेगी आप
नगर पालिका, नगर निगम, नगर पंचायत के चुनाव आने वाले हैं। मौजूदा समय में लगभग 12 हजार वार्ड यूपी में है। 17 नगर निगम में लगभग 1300 वार्ड है। 198 नगर पालिकाओं 5200 के करीब वार्ड है। जबकि तकरीबन 438 टाउन एरिया नगर पंचायत है जिसमें 5300 वार्ड है। इन सभी वार्डों में आम आदमी पार्टी पूरे यूपी में मजबूती से चुनाव लड़ेगी। इसके लिए पूरे पार्टी का संगठन भंग करके रखा गया है। जिलो के प्रभारी बनाए गए है। विधानसभा का चुनाव लड़ चुके विधानसभा के प्रभारी बनाए गए हैं। उनके क्षेत्र में वार्ड कमेटी औऱ बूथ कमेटी का गठन किया गया है। इसी के साथ 30 घरों पर मोहल्ला प्रभारी का गठन किया जाना है। मोहल्ला प्रभारी अपने घर पर आम आदमी पार्टी का बोर्ड और झंडा लगाएगा। इसी के साथ केजरीवाल औऱ अपनी फोटो लगाएगा। उन तीस घरों में जनसंपर्क का काम उस मोहल्ला प्रभारी का होगा। इससे ही मजबूत संगठन का निर्माण होगा। इसी के साथ नगर निकाय का चुनाव लड़ा जाएगा। 

सहारनपुर को सुरक्षित ठिकाना समझते हैं बांग्लादेशी, स्थानीय पुलिस से लेकर खुफिया विभाग तक को नहीं लगती है भनक

आजम खान के खिलाफ जया प्रदा की याचिका को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किया खारिज, जानिए क्या था पूरा मामला

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Lucknow Weather Today: यूपी में शीतलहर, अगले 3 दिन ठंड से राहत की उम्मीद नहीं
जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन आखिर क्यों रुका? सारा पंडाल समेटा गया, वजह चौंकाने वाली!