UP के एग्जिट पोल्स पर AAP नेता तुषार श्रीवास्तव ने खड़े किए सवाल, कहा- 10 मार्च को बाबा को जनता भेजेगी गोरखपुर

Published : Mar 07, 2022, 09:22 PM ISTUpdated : Mar 07, 2022, 10:03 PM IST
UP के एग्जिट पोल्स पर AAP नेता तुषार श्रीवास्तव ने खड़े किए सवाल, कहा- 10 मार्च को बाबा को जनता भेजेगी गोरखपुर

सार

आप नेता ने कहा कि सर्वे में समाचार चैनल भले ही भाजपा को अधिक सीटें मिलती दिखा रहे हैं, लेकिन जनता दिल्ली सीएम के फार्मूले को यूपी में लागू करना चाहती है।

दिव्या गौरव

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम 10 मार्च को सबके सामने होंगे। परिणाम घोषित होने से ठीक पहले कई समाचार चैनलों की ओर से एग्जिट पोल दिखाए जाने लगे हैं। चुनावी सर्वेक्षण करने वाली एजेंसियों के अनुमान और समाचार चैनलों की ओर से दिखाए जा रहे सर्वे के मुताबित, बीजेपी को एक बार फिर उत्तर प्रदेश में भारी बढ़त मिल हुई दिख रही है। बीते समय में प्रदेश के भीतर भाजपा और सपा में बीच दिख रही सीधी चुनावी मैदान में जोर शोर से उतरी आम आदमी पार्टी चुनावी सर्वे से पूरी तरह दूर होती हुई नजर आ रही है। जिसे लेकर अब आप नेताओं ने जारी हो रहे सर्वे पर निशाना साधा है। इसके साथ ही आप नेता ने कहा कि सर्वे में समाचार चैनल भले ही भाजपा को अधिक सीटें मिलती दिखा रहे हैं, लेकिन जनता दिल्ली सीएम के फार्मूले को यूपी में लागू करना चाहती है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 10 मार्च को उत्तर प्रदेश की जनता बुलडोजर वाले बाबा योगी आदित्यनाथ को वापस गोरखपुर भेज देगी। 

बाबा के गोरखपुर जाते ही फर्जी विकास कार्यों की होगी जांच

इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के नेता तुषार श्रीवास्तव ने कहा कि 10 मार्च के नतीजों को बीजेपी का इसबार सूपड़ा साफ हो जाएगा। चुनाव के करीब आते ही जो मुख्यमंत्री बाबा यूपी मवन बड़े बड़े विकास के कार्यों का दावा करते थे, उन सभी विकास कार्यों की बाबा के गोरखपुर वापसी करते ही जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यूपी की जनता ने  राष्ट्रवाद और धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों को यूपी से  दूर करने का पूरा मन बना लिया है। 

 

'चैनलों के जरिए फर्जी सर्वे करा रही बीजेपी'
आप नेता तुषार श्रीवास्तव ने न्यूज चैनलों की ओर से जारी हो रहे सर्वे को झूठा करार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 5 साल सिर्फ लोगों को ठगने का काम किया है। अब उत्तर प्रदेश की जनता के मन में आम आदमी पार्टी के लिए अपार प्रेम को देखकर बीजेपी बौखलाई है। जिसके चलते वह सत्ता का गुणगान करने वाले चैनलों के माध्यम से फर्जी सर्वे कराने का  काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी लाख कोशिश कर ले लेकिन फर्जी सर्वे से यूपी की जनता का मन इस बार नहीं बदलेगा। प्रदेश की जनता ने 10 मार्च को सत्ता से बीजेपी को बाहर करने का मन बना लिया है। 

 

सामने आए रिपब्लिक के एक्जिट पोल में भाजपा को 262 से 277 सीटे मिलती दिख रही हैं। तो वहीं चाणक्या के एग्जिट पोल में बीजेपी को 294 से 315 सीटें मिलती हुईं दिख रही हैं। हालांकि एक्जिट पोल के बाद असल परिणाम क्या होगा यह तो 10 मार्च को ही पता लगेगा। लेकिन एक्जिट पोल सामने आने के बाद भाजपा नेताओं और समर्थकों ने कही न कही राहत की सांस जरूर ली है। एक्जिट पोल से जो परिणाम सामने आ रहे हैं उसके बाद कहा जा सकता है कि जनता ने योगी सरकार के कार्यो को काफी पसंद किया। बीते पांच साल के कार्यकाल में सरकार ने जो भी काम किया और जो उपलब्धियां जनता के सामने रखीं उस पर लोगों ने भरोसा किया। 

अलग-अलग एक्जिट पोल में भाजपा को कितनी सीटें 
रिपब्लिक - 262 से 277 सीटें
CNN News 18 - 240 सीटें
टीवी 9 - 211-225 सीटें 
टाइम्स नाऊ - 225+ सीटें
इंडिया न्यूजन जन की बात - 222 से 260 सीटें
न्यूज एक्स - 211 से 225 सीटें 
इंडिया टुडे - 288 से 326 सीटें
C- वोटर - 228 से 244 सीटें 
चाणक्या- 294 से 315 सीटें

जानिए अलग-अलग एग्जिट पोल में बसपा का हाल
रिपब्लिक टीवी-  7 सीटें
सीएनएन-  7 सीटें
CSEPR- 14 सीटें
न्यूज 18- 12 सीटें
टाइम्स नाऊ- 14 सीटें
न्यूज एक्स- 14-24 सीटें
इंडिया न्यूज जन की बात- 4-9 सीटें


जानिए अलग-अलग एग्जिट पोल में सपा का हाल
रिपब्लिक टीवी-  119-134 सीटें
सीएनएन-  140 सीटें
CSEPR- 150 सीटें
न्यूज 18- 119 सीटें
टाइम्स नाऊ- 151 सीटें
न्यूज एक्स- 160 सीटें
इंडिया न्यूज जन की बात- 135-165 सीटें
C- वोटर - 132 से 148 सीटें 
चाणक्या- 105 से 125 सीटें


अलग-अलग एक्जिट पोल में कांग्रेस को कितनी सीटें
रिपब्लिक - 3 से 8 सीटें 
CNN News 18 - 3+ सीटें
टीवी 9 - 4 से 6 सीटें
टाइम्स नाऊ - 9 सीटें
इंडिया न्यूज जन की बात - 3 से 8 सीटें 
न्यूज एक्स - 4 से 6 सीटें
इंडिया टुडे - 1 से 3 सीटें

यूपी में फिर योगी सरकार, रिपब्लिक TV के सर्वे में BJP को 262-277 सीटें मिलने का अनुमान

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बारात पहुंची, तभी पुलिस लेकर आ गई गर्लफ्रेंड... फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया
Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल