गायों को कोट पहनाने पर इस एक्टर का सवाल- उन लोगों का क्या जो बिना घर, स्कूल और नौकरी के हैं

योगी सरकार के अयोध्या में गायों को ठंड से बचाने के लिए काऊ कोट पहनाने के फैसले पर एक्टर प्रकाश राज ने तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर सरकार से सवाल करते हुए लिखा उन लोगों का क्या जो बिना घर, स्कूल और नौकरी के हैं? बता दें, प्रकाश राज समसामयिक मामलों पर बेबाकी से राय रखने के लिए पहचाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर ये काफी एक्टिव हैं।
 

Asianet News Hindi | Published : Nov 26, 2019 11:28 AM IST / Updated: Nov 26 2019, 05:12 PM IST

लखनऊ (Uttar Pradesh). योगी सरकार के अयोध्या में गायों को ठंड से बचाने के लिए काऊ कोट पहनाने के फैसले पर एक्टर प्रकाश राज ने तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर सरकार से सवाल करते हुए लिखा उन लोगों का क्या जो बिना घर, स्कूल और नौकरी के हैं? बता दें, प्रकाश राज समसामयिक मामलों पर बेबाकी से राय रखने के लिए पहचाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर ये काफी एक्टिव हैं।

100 बछड़ों के लिए तैयार किए गए कोट
वहीं, अयोध्या नगर निगम ने गायों को काऊ कोट पहनाने की शुरूआत भी कर दी है। मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने नगर निगम की बैसिंह स्थित गोशाला में गायों व उनके बछड़ों को काऊ कोट पहनाया। नगर आयुक्त डॉक्टर नीरज शुक्ला ने बताया, यह व्यवस्था तीन चरणों में लागू होगी। यहां गायों की संख्या 1,200 है। इसलिए पहले यहां उनके 100 बछड़ों के लिए कोट तैयार किए गए हैं। 

कुछ ऐसा होगा काऊ कोट
नीरज शुक्ला ने बताया, बछड़ों के लिए तीन लेयर वाला कोट बनाया जा रहा। पहले मुलायम कपड़ा, उसके बाद फोम फिर जूट लगाकर इसे बनाया जाएगा। पहले कपड़ा ताकि बछड़ों को न गड़े। फिर फोम गीली जगह बैठने पर आसानी से सोख लेगा। जूट गर्माहट प्रदान करने में काम आएगा। 

उन्होंने बताया, नर और मादा पशुओं के लिए अलग-अलग कोर्ट डिजाइन होगा। नर पशुओं के लिए कोट केवल जूट का होगा, क्योंकि उन्हें पहनाने में दिक्कत होती है। मादा के लिए दो लेयर का कोट बनेगा। बांधने की व्यवस्था होगी। नवंबर आखिरी तक इस कोर्ट की डिलीवरी हो जाएगा। 250 से 300 रुपए तक इस कोर्ट की कीमत होगी।

कौन हैं प्रकाश राज 
26 मार्च, 1965 को जन्में प्रकाश राज एक्टर के साथ-साथ डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं। इन्होंने 2010 में कोरियोग्राफर पोनी वर्मा से दूसरी शादी की। दोनों की उम्र में 12 साल का अंतर है। फिल्मों में आने से पहले ये थिएटर आर्टिस्ट थे। स्ट्रीट प्ले भी करते थे। उन्हें थिएटर में काम करने के लिए महीने में 300 रुपए मिलते थे। इसके बाद इन्होंने टीवी सीरियलों में काम किया। धीरे-धीरे फिल्मों की तरफ रुख किया। इन्होंने कन्नड़, तमिल, मराठी, मलयाली और हिंदी फिल्मों में काम किया है। ज्यादातर फिल्मों में विलेन का रोल किया। इन्हें अभिनय के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। फिल्मों के लिए अपना नाम प्रकाश राय से प्रकाश राज रखा था।

Share this article
click me!