नोएडा: मदद के बहाने किशोरी को ले गया युवक, मामा के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म, 3 महीने बाद हुई गिरफ्तारी

Published : Jun 06, 2022, 06:41 PM ISTUpdated : Jun 06, 2022, 06:48 PM IST
नोएडा: मदद के बहाने किशोरी को ले गया युवक, मामा के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म,  3 महीने बाद हुई गिरफ्तारी

सार

ऐसे में बीते समय में प्रदेश के भीतर तेजी के साथ बढ़े दुष्कर्म (Rape) जैसे बड़े मामलों में भी गिरावत होती जा रही है। इसी से जुड़ा मामला यूपी के नोएडा (Noida) से सामने आया, जहां तीन माह पहले एक किशोरी के सामूहिक दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को सोमवार को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

नोएडा: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के निर्देश पर यूपी पुलिस (UP police) सक्रियता दिखाते हुए अपराधियों पर शिकंजा कसती चली जा रही है। ऐसे में बीते समय में प्रदेश के भीतर तेजी के साथ बढ़े दुष्कर्म (Rape) जैसे बड़े मामलों में भी गिरावत होती जा रही है। इसी से जुड़ा मामला यूपी के नोएडा (Noida) से सामने आया, जहां तीन माह पहले एक किशोरी के सामूहिक दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को सोमवार को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

मदद के बहाने अपने साथ ले गया था युवक 
नोएडा में फेस-1 थाना पुलिस ने एक किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में फरार एक आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना फेस-1 के थानाध्यक्ष विरेश पाल गिरि ने बताया कि होली के दिन अपने चाचा के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रही एक किशोरी को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिसकी वजह से वे दोनों घायल हो गए थे। उन्होंने बताया कि इसी बीच अजय नामक युवक वहां आया और किशोरी की मदद करने के बहाने उसे अपने साथ ले गया। 

मामा के साथ मिलकर आरोपी ने किया ता दुष्कर्म
इसके बाद पूरे मामले की जानकारी देते हुए उन्होनो बताया कि अजय ने अपने कुछ साथियों से साथ मिलकर उससे कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। के थानाध्यक्ष विरेश पाल गिरि ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अजय को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन एक अन्य आरोपी राहुल फरार था जो अजय का मामा है। उन्होंने बताया कि राहुल को भी पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

26 करोड़ भक्तों ने किए काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन, ऐतिहासिक है आज का दिन
IIT कानपुर बना UP का स्टार्टअप पावरहाउस: 521 स्टार्टअप से नवाचार की नई पहचान