सविनय निवेदन है कि मेरा निधन हो गया है, प्रार्थी को अवकाश प्रदान करें

Published : Aug 31, 2019, 05:48 PM IST
सविनय निवेदन है कि मेरा निधन हो गया है,  प्रार्थी को अवकाश प्रदान करें

सार

क्या कोई अपने मरने पर भी छुट्टी मांग सकता है? यूपी के कानपुर में एक स्कूल में गजब मामला सामने आया है। यहां 8th क्लास के एक स्टूडेंट ने अपने मरने पर छुट्टी का आवेदन दिया। हैरानी की बात यह है कि प्रिंसिपल ने भी बगैर पढ़े उसे ओके कर दिया।

कानपुर. यहां के एक स्कूल में छुट्टी के आवेदन का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक 8th क्लास के छात्र ने खुद को मरा बताकर प्रिंसिपल को छुट्टी का आवेदन दे दिया। हैरानी की बात है कि प्रिंसिपल ने भी उसे पढ़े बिना आवेदन ओके भी कर दिया। अब मामला सामने आने के बाद स्कूल मैनेजमेंट हंसी का पात्र बन गया है।


छात्र ने आवेदन में लिखा है कि सविनय सविनय निवेदन है कि प्रार्थी का 20 अगस्त को 10 बजे देहांत हो गया है। महोदय से अनुरोध है कि प्रार्थी को हाफ टाइम से अवकाश प्रदान करने की कृपा करें, महान दया होगी। कहा जा रहा है प्रिंसिपल बेहद सीधे-सरल इंसान हैं। उन्हें लगा कि सचमुच छात्र को कोई प्राब्लम होगी। इसलिए उन्होंने भी बगैर आवेदन पढ़े-पूछे उसे ओके कर दिया। इसके बाद छात्र अपने घर चला गया। मामला कुछ दिन पुराना है। स्कूल के स्टाफ का कहना है कि किसी शरारती छात्र ने प्रिंसिपल के सरलता का फायदा उठा लिया।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP में करवाचौथ से पहले पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 3 बच्चों के सामने की हत्या
Karwa Chauth 2026: लखनऊ के बाजारों में रौनक, लेकिन महंगाई ने बिगाड़ा बजट?