कुलपति के बाद इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के सभी वार्डन ने की इस्तीफे की पेशकश, गर्ल्स-ब्वॉयज हॉस्टल के वार्डन शामिल

Published : Jan 02, 2020, 12:17 PM IST
कुलपति के बाद इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के सभी वार्डन ने की इस्तीफे की पेशकश, गर्ल्स-ब्वॉयज हॉस्टल के वार्डन शामिल

सार

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रतन लाल हांगलू समेत पांच प्रशासनिक अधिकारियों ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद संस्थान के करीब सभी हॉस्टल वार्डन ने अपने अपने त्यागपत्र की पेशकश की है। विवि के जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर चितरंजन कुमार ने बताया, करीब सभी हॉस्टल वार्डन भी इस्तीफे की पेशकश करने जा रहे हैं।

प्रयागराज (Uttar Pradesh). इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रतन लाल हांगलू समेत पांच प्रशासनिक अधिकारियों ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद संस्थान के करीब सभी हॉस्टल वार्डन ने अपने अपने त्यागपत्र की पेशकश की है। विवि के जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर चितरंजन कुमार ने बताया, करीब सभी हॉस्टल वार्डन भी इस्तीफे की पेशकश करने जा रहे हैं। गुरुवार सुबह 8-10 हॉस्टल वार्डन से उनकी बात हुई। यह उनका अपना निर्णय है। इनमें गर्ल्स और ब्वॉयज हॉस्टल के वार्डन शामिल हैं। विवि में बाहरी हस्तक्षेप बढ़ गया है। यह संस्थान की स्वायत्तता से भी जुड़ा मामला है।

कुलपति ने भ्रष्टाचार के आरोप के बाद दिया इस्तीफा
बता दें, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रतन लाल हांगलू ने भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दिया था। हांगलू ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय और राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा भेजा। डॉक्टर चितरंजन कुमार ने बताया, विवि के रजिस्ट्रार प्रोफेसर एनके शुक्ल, वित्त अधिकारी डॉक्टर सुनील कांत मिश्र और चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर राम सेवक दूबे ने भी बुधवार को ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया। प्रोफेसर हांगलू का कार्यकाल पांच वर्ष का था, लेकिन उन्होंने एक साल पहले ही कुलपति के पद से इस्तीफा दे दिया।

प्रोफेसर पर लग चुका है महिला उत्पीड़न का आरोप
प्रोफेसर हांगलू पर महिला उत्पीड़न को लेकर भी आरोप लगा था। राष्ट्रीय महिला आयोग से शिकायत की गई थी। आयोग ने उन्हें दिल्ली तलब किया था।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Heatwave Forecast: यूपी का प्रयागराज-बांदा 47°C के साथ सबसे गर्म, जानिए एमपी-छत्तीसगढ़, बिहार-झारखंड के शहरों का हाल
School Closed: 22 मई से लखनऊ के सभी स्कूल बंद, गर्मी का इमरजेंसी अलर्ट!