इन दुल्हनों से रहे जरा बचके, ऐसे लोगों को निशाना बनाकर दे रही हैं लूट को अंजाम

Published : Apr 26, 2022, 02:59 PM ISTUpdated : Apr 26, 2022, 03:09 PM IST
इन दुल्हनों से रहे जरा बचके, ऐसे लोगों को निशाना बनाकर दे रही हैं लूट को अंजाम

सार

आगरा में लुटेरी दुल्हनों का शिकार कई परिवार हो चुके हैं। लुटेरी दुल्हनों का गिरोह उम्रदराज लोगों को अपना शिकार बना रहा है। उम्रदराज लोगों से शादी के नाम पर यह ठगी की जा रही है। बीते दस दिनों में ही कुछ घटनाएं सामने आने के बाद पुलिस भी सतर्क दिख रही है। 

आगरा: उम्रदराज कुंवारे दूल्हों को ठगने का मामला सामने आ रहा है। आगरा में इन्हें निशाना बनाने के लिए लुटेरी दुल्हनों का गैंग पूरी तरह से सक्रिय है। बीते तकरीबन दस दिनों में दो दूल्हों को ठगने के बाद लुटेरी दुल्हन फरार हो चुकी है। मामले में दूल्हों की उम्र अधिक होने के कारण बिचौलियों ने अनजान परिवार में उनकी शादी तय करवाई थी। 

गैंग बनाकर दिया जा रहा वारदात को अंजाम
आगरा के थाना एत्माउद्दौला में एक होटल में बिचौलियों ने एक लाख रुपए लेकर अलीगढ़ के युवक की शादी कराई। हालांकि कोर्ट मैरिज के दौरान दुल्हन गहने और नकदी लेकर वहां से फरार हो गई। पूरेशान दूल्हे ने बिचौलियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। दूल्हे ने बताया कि वहां उसकी तरह चार शादियां कराई गई थीं। यह सभी लोग गैंग बनाकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। 

लिखा-पढ़ी के बीच फरार हुई दुल्हन 
सामने आया ताजा मामला एत्माद्दौला अंतर्गत त्यागराज होटल का है। जहां मूलरुप से मथुरा और मौजूदा समय में अलीगढ़ में रहने वाले मोहन ने अलीगढ़ निवासी वीरपाल, संजय और बंटी के जरिए एक लाख रुपए देकर रिश्ता तय करवाया था। तीनों के साथ शीतल नाम की महिला से उन्हें बनारस की रहने वाली पूजा शर्मा से मिलवाया। युवती को गरीब बता उसकी शादी तय करवा दी गई। 24 अप्रैल को होटल में विवाह संपन्न हुआ। फेरों की रस्म भी हो गई। भोजन आदि के बाद वह साढ़े तीन बजे दुल्हन को विदा करवाकर अलीगढ़ ले गए। कानूनी मान्यता के लिए पत्नी को अलीगढ़ न्यायलय लेकर पहुंची। लिखा-पढ़ी के बीच ही अचानक दुल्हन टॉयलेट गई और कहीं फरार हो गई। इसी के साथ वह पांच हजार रुपए नगद, पायल, सोने की चेन भी साथ में ले गई। 

एक तरफा प्यार ने 'आशिक' को बनाया कातिल, शादी में जा रही प्रेमिका और उसके माता-पिता की सरेआम कर दी हत्या

शादी के लिए रेप का झूठा आरोप लगाना पड़ा महिला को भारी, कोर्ट ने इस तरह से पढ़ाया कानून का पाठ

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सीमा हैदर का SIR फॉर्म चर्चा में, प्रशासन भी हैरान… सचिन ने भरा या नहीं? सस्पेंस बरकरार
वाराणसी में हाई अलर्ट? कई थानों की पुलिस तैनात, लेकन इस बार वजह BHU नहीं