आगरा: पिता की मौत के बाद 5वीं पास किशोरी से मौसी करवा रही थीं देह-व्यापार, ऐसे खुला पूरा राज

Published : Dec 11, 2022, 03:50 PM IST
आगरा: पिता की मौत के बाद 5वीं पास किशोरी से मौसी करवा रही थीं देह-व्यापार, ऐसे खुला पूरा राज

सार

यूपी के आगरा में पुलिस ने एक किशोरी को जिस्मफिरोशी के धंधे से बाहर निकाला है। बता दें कि किशोरी की कथित मौसी उससे देह व्यापार करा रही थी। पुलिस को छापे के दौरान घर से बड़ी संख्या में यूज्ड कंडोम मिले हैं।

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बता दें कि जिले के ताजगंज इलाके में नाबालिग से देह व्यापार का धंधा कराए जाने की घटना सामने आई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस छापा मारकर किशोरी को बरामद किया। बताया जा रहा है कि किशोरी की कथित मौसी उससे देह व्यापार का धंधा करवा रही थी। छापेमारी के दौरान घर से बड़ी संख्या में यूज्ड कंडोम मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने किशोरी से देह व्यापार कराने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि यह मामला देह व्यापार अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है।

NGO ने दी थी पुलिस को जानकारी
ACP सदर सर्किल अर्चना सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक संस्था द्वारा नाबालिग से देह व्यापार कराने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने शनिवार को वहां पर छापा मारा। जब गिरफ्तार महिला से मामले की पूछताछ की गई तो उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। महिला ने पहले किशोरी को अपनी बेटी बताया फिर जब उससे प्रमाण मांगे गए तो वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सकी। इसके बाद महिला ने कहा कि किशोरी उसकी बहन की बेटी है। बहन के पति का निधन हो गया है और वह बाहर रहती है। इसलिए उसने अपनी बेटी को उसके पास छोड़ा है।

किशोरी ने भी पुलिस को किया गुमराह
इसके बाद जब किशोरी से मामले की पूछताछ की गई तो उसने भी पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। किशोरी ने खुद को बालिग बताते हुए कहा कि वह यह सब अपनी मर्जी से कर रही है। जब पुलिस ने नाबालिग की पढ़ाई के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि उसने पब्लिक स्कूल से उसने पांचवीं तक पढ़ाई की है। पुलिस ने स्कूल के रिकॉर्ड चेक किए तो पता चला कि उसकी उम्र 17 साल है। लेकिन पुलिस को जो आधार कार्ड दिखाया गया था उसमें नाबालिग की उम्र को 18 साल से अधिक दिखाया गया था।

पुलिस दोनों के बारे में जुटा रही जानकारी
मामले का खुलासा होने के बाद जब पुलिस ने घर की तलाशी ली तो घर में काफी संख्या में यूज्ड कंडोम मिले। बताया गया कि इनकी संख्या 200 के आसपास होगी। इससे पुलिस को यकीन हो गया कि वहां पर देह-व्यापार कराया जा रहा था। फिलहाल पुलिस महिला और नाबालिग के बारे में औऱ अधिक जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस यह शक जता रही है कि नाबालिग को कहीं बाहर से तो नहीं लाया गया है। बता दें कि पुलिस महिला और नाबालिग के डीएनए टेस्ट कराए जाने की बात कह रही है।

आगरा: खूबसूरत चेहरे के पीछे इरादे निकले खतरनाक, व्यापारी को फोन कर लड़की ने होटल में बुलाकर किया ये काम

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

यूपी की सड़कों पर आएगा तकनीक का ‘सुपर मॉडल’! योगी सरकार का बेस्ट रोड सेफ्टी प्लान
स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन बना उत्तर प्रदेश, जानिए क्या है CM योगी का मूल मंत्र