कोरोना वायरस का बढ़ रहा लोगों में खौफ,आगरा के मेयर ने की ताजमहल बंद करने की मांग

Published : Mar 06, 2020, 02:44 PM ISTUpdated : Mar 06, 2020, 02:45 PM IST
कोरोना वायरस का बढ़ रहा लोगों में खौफ,आगरा के मेयर ने की ताजमहल बंद करने की मांग

सार

कोरोना वायरस का खौफ लोगों में बढ़ता ही जा रहा है। यूपी में कोरोना वायरस के केसे मिलने के बाद यहां भी लोग दहशत में हैं। यूपी के प्रमुख पर्यटन स्थल आगरा में  6 मरीज सामने आने की घटना के बाद यहां पर्यटन पर बुरा असर पड़ा है। लोग होटलों आदि की बुकिंग रद्द करा रहे हैं। अब आगरा के मेयर नवीन जैन ने ताजमहल को कोरोना वायरस पर नियन्त्रण पाने तक बंद करने की मांग की है

आगरा(Uttar Pradesh ). कोरोना वायरस का खौफ लोगों में बढ़ता ही जा रहा है। यूपी में कोरोना वायरस के केसे मिलने के बाद यहां भी लोग दहशत में हैं। यूपी के प्रमुख पर्यटन स्थल आगरा में  6 मरीज सामने आने की घटना के बाद यहां पर्यटन पर बुरा असर पड़ा है। लोग होटलों आदि की बुकिंग रद्द करा रहे हैं। अब आगरा के मेयर नवीन जैन ने ताजमहल को कोरोना वायरस पर नियन्त्रण पाने तक बंद करने की मांग की है। 

आगरा के मेयर नवीन जैन का कहना है कि जब तक कोरोना वायरस पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं हो जाता है, तब तक ताजमहल को बंद रखा जाए। आगरा में पूरी दुनिया से लोग ताजमहल देखने आ आते हैं। ऐसे में कोरोना वायरस फैलने के चांस ज्यादा हैं। ऐसे में इस पर नियंत्रण पाने तक ताजमहल को बंद रखना चाहिए। 

बंद हुआ दयालबाग का प्रसिद्ध समाधि स्थल 
आगरा में स्वामी जी महाराज की समाधि दयालबाग को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। यहां दुनियाभर से सतसंगी आते हैं। रोजाना यहां हजारों की भीड़ होती है। कोरोना वायरस के कारण राधास्वामी सतसंग ने इसे बंद रखने का फैसला लिया है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार का मास्टरस्ट्रोक: गो माता के लिए इको-थर्मल कंबल, महिलाओं को मिलेगा रोजगार
उत्तर प्रदेश बनेगा टेक्सटाइल हब, पीएम मित्र पार्क को समय पर पूरा कराने में जुटी योगी सरकार