आगरा: भाजपा नेता से परेशान होकर लगाया 'मकान बिकाऊ है का पोस्टर', जानिए क्या है पूरा मामला

Published : Oct 07, 2022, 07:34 PM ISTUpdated : Oct 07, 2022, 07:35 PM IST
आगरा: भाजपा नेता से परेशान होकर लगाया 'मकान बिकाऊ है का पोस्टर', जानिए क्या है पूरा मामला

सार

यूपी के आगरा जिले में भाजपा नेता की दबंगई से परेशान होकर उनके पड़ोसी ने अपने घर के बाहर मकान बिकाऊ है का पोस्टर लगा दिया। पड़ोसी ने बताया कि भाजपा नेता के परिवार के लोग उनसे मोहल्ला छोड़कर जाने की बात बोलकर धमका रहे हैं।

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में भाजपा की महिला पदाधिकारी से परेशान होकर एक युवक ने अपने घर के बाहर मकान बिकाऊ का पोस्टर लगा दिया। बताया जा रहा है कि जिले के यमुनापार के नगला फतूरी निवासी सतीश राजा भाजपा की महिला पदाधिकारी से तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। लेकिन अब पीड़ित परिवार भाजपा नेता से परेशान होकर अपना घर बेचना चाहता है। वहीं पुलिस का इस मामले पर कहना है कि पीड़ित का अपने पड़ोसी से विवाद हो गया था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 

पीड़ित ने बताई आपबीती
वहीं पीड़ित सतीश राजा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उनके मकान के बगल में भाजपा की जिला इकाई की पदाधिकारी का मकान है। उन्होंने विजयादशमी के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया था। इस आयोजन के दौरान भाजपा नेता ने देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाया था। जब रात के 12 बजे तक डीजे बंद नहीं हुआ तो उनकी तबियत शोर-शराबे की वजह से बिगड़ने लगी। जिसके बाद पीड़ित सतीश ने भाजपा नेता से डीजे बंद करने के लिए कहा। 

पीड़ित परिवार ने मकान बिकाऊ है का लगाया पोस्टर
राजा का आरोप है कि इस बात को लेकर भाजपा नेता के परिवार के लोगों ने उन्हें मोहल्ला छोड़कर जाने की बात कह कर धमकाने लगे। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को बुला लिया। राजा ने बताया कि मजबूरी में परिवार ने मकान बिकाऊ का पोस्टर लगा दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि अब वह यहां नहीं रह पाएंगे। इस मामले पर थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांचकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में नहीं है। आपस में बातचीत कर इस मसले को सुलझाया जाएगा। 

मरीज को बाथरूम में किया बंद और मेन गेट पर लगा दिया ताला, आगरा के अस्पताल में छापेमारी पर हुआ ऐसा कारनामा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP में ससुर को बचाने दौड़ी गर्भवती बहू, फिर जो हुआ उसने पूरे गांव को झकझोर दिया!
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी