रिश्तेदार ने नोचे बाल, फिर कर दी बेरहमी से पिटाई, करवाचौथ पर बीमार पति को देखने पहुंची पत्नी का हुआ ऐसा हाल

Published : Oct 14, 2022, 12:29 PM IST
रिश्तेदार ने नोचे बाल, फिर कर दी बेरहमी से पिटाई, करवाचौथ पर बीमार पति को देखने पहुंची पत्नी का हुआ ऐसा हाल

सार

यूपी के आगरा में बीमार पति को दिल्ली से देखने आई पत्नी की रिश्तेदारों ने जमकर पिटाई कर दी। महिला के पिता ने बताया कि बेटी के ससुराल वालों ने शादी के 15 दिन बाद दहेज के लिए उसे घर से निकाल दिया था।

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में करवाचौथ के मौके पर बीमार पति को देखने गई पत्नी की रिश्तेदार ने पिटाई कर दी। महिला अपने मायके में रहती है। इस दौरान उसे सूचना मिली कि उसका पति बीमार है। पति को देखने के लिए पूनम अपने माता पिता के साथ दिल्ली से आगरा के चित्राहाट के कमालपुरा गांव आई थी। जहां पर पति के रिश्तेदारों ने महिला और उसके माता-पिता की जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि इस दौरान पति के रिश्तेदारों ने महिला के माता-पिता को जूते से पीटा गया है। वहीं घायल पूनम को इलाज के लिए सीएचसी से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। 

करवाचौथ पर बीमार पति को देखने पहुंची थी पत्नी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली के जैतपुर निवासी किशोर कुमार ने अपनी बेटी पूनम की शादी पल्ली पार फरीदाबाद की श्याम कॉलोनी के रहने वाले सौरभ के साथ की थी। पूनम के पिता ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद उनकी बेटी केवल 15 दिन ही ससुराल में रुकी थी। इस दौरान उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इसलिए उसे घर से निकाल दिया गया था। दिल्ली में दोनों की काउंसिलिंग चल रही थी। इस दौरान पूनम को पता चला कि सौरभ बीमार है और वह कमालपुरा गांव में अपने रिश्तेदार विदुर आदि के घर पर है। जिसके बाद पूनम, उसकी मां सुधा और पिता किशोर कुमार गुरुवार को वहां पहुंचे।

रिश्तेदारों ने महिला के माता-पिता को भी पीटा
इस दौरान सौरभ रिश्तेदार के घर पर नहीं मिला। जब रिश्तेदार विदुर से पति के बारे में पूछताछ की तो उसने पूनम को घर से नाली तक बाल पकड़कर घसीटा और पिर बेरहमी से पिटाई करने लगे। इस दौरान पूनम की मा बेटी को बचाने के लिए बीच-बचाव करने लगी तो रिश्तेदारों ने उन्हें भी पीटना शुरूकर दिया। आरोप है कि किशोर कुमार को भी जूते से मारा गया है। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूनम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। 

महिला ने हत्या की साजिश रचने का लगाया आरोप
थानाध्यक्ष चित्राहाट महेंद्र सिंह ने कहा कि तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घायल पूनम ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सौरभ ने उसे कमालपुरा में खुद के बीमार होने और ड्रिप चढ़ने का वीडियो बनाकर भेजा था। करवाचौथ के मौके पर पति को बीमार देख उससे रहा नहीं गया। इसलिए वह अपने माता-पिता के साथ यहां चली आई। पूनम ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि झांसा देकर बुलाए जाने के पीछे हत्या की साजिश रची गई थी। 

आगरा: भाजपा नेता से परेशान होकर लगाया 'मकान बिकाऊ है का पोस्टर', जानिए क्या है पूरा मामला

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से बनारस तक बदला मौसम, कहीं राहत तो कहीं आफत, लेटेस्ट IMD अपडेट
राम मंदिर दान चोरी: कैसे कुछ साल में 100 गुना तक बढ़ी आरोपियों की दौलत?