आगरा, यूपी इलेक्शन रिजल्ट 2022 : जानें जिले की सभी 9 विधानसभा सीटों पर कौन हारा और कौन जीता

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे 10 मार्च, गुरुवार को जारी हो गए। आगरा जिले में सभी 9 विधानसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।  एत्मादपुर सीट पर भाजपा से डॉ. धर्मपाल सिंह ने  जीत दर्ज की है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 9, 2022 5:43 PM IST / Updated: Mar 11 2022, 03:41 PM IST

लखनऊ,  Agra, UP Election 2022 Result  : आगरा जिले में बीजेपी ने सभी  9 विधानसभा सीटों पर कब्जा जमाया है। यहां सभी भाजपा के सभी 9 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।   2017 विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2017) के मुकाबले इस बार 2022 के विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) में यहां वोटिंग का प्रतिशत कम रहा। जिले में इस बार कुल 60.33 प्रतिशत वोटिंग हुई। पिछले चुनाव में भाजपा ने सभी 9 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 

Etmadpur Assembly seat 2022 result  :   एत्मादपुर सीट पर भाजपा से डॉ. धर्मपाल सिंह ने  जीत दर्ज की है। सपा गठबंधन से डॉ. वीरेंद्र सिंह, बसपा से प्रबल प्रताप सिंह, कांग्रेस से शिवानी सिंह बघेल और आम आदमी पार्टी से सुमित सिंह राणा प्रत्याशी थे। 2017 में भाजपा के राम प्रताप सिंह जीते थे। भाजपा ने इस बार बसपा छोड़कर आए डॉ. धर्मपाल सिंह को प्रत्याशी बनाया है। 

Fatehabad Assembly seat 2022 result :  फतेहाबाद सीट पर भाजपा से छोटे लाल वर्मा नेजीत दर्ज की है, सपा गठबंधन से रुपाली दीक्षित, बसपा से शैलेंद्र प्रताप, कांग्रेस से होतम सिंह निषाद और आम आदमी पाटी से चंद्रपाल प्रत्याशी थे। 2017 में भाजपा के जितेंद्र वर्मा जीते थे। 

Kheragarh Assembly seat 2022 result  :  खैरागढ़ सीट पर भाजपा से भगवान कुशवाहा ने जीत दर्ज की है, सपा गठबंधन से रौतान सिंह, बसपा से गंगाधर कुशवाहा, कांग्रेस से रामनाथ सिकरवार और आम आदमी पाटी से बीएल शर्मा प्रत्याशी थे। 2017 में भाजपा से महेश कुमार गोयल 31 हजार 999 वोटों से जीते थे। 

Bah Assembly seat 2022 result l : बाह सीट पर भाजपा से रानी पक्षालिका नेजीत दर्ज की है, सपा गठबंधन से मधुसूदन शर्मा, बसपा से नितिन वर्मा, कांग्रेस से मनोज दीक्षित और आम आदमी पाटी से नीरज करोड़िया मैदान में थे। 2017 में भाजपा से रानी पक्षालिका सिंह 23 हजार 140 वोटों से जीती थीं।  

Fatehpur Sikri Assembly seat 2022 result  : फतेहपुर सीकरी सीट पर भाजपा से चौधरी बाबू लाल ने जीत दर्जकी है, सपा गठबंधन से बृजेश चाहर, बसपा से डॉ. मुकेश राजपूत, कांग्रेस से हेमंत चाहर और आम आदमी पाटी से नाजिर खान प्रत्याशी थे। 2017 में भाजपा से चौधरी उदयभान सिंह 52 हजार 337 वोटों से जीते थे।  

Agra South Assembly seat 2022 result : आगरा साऊथ सीट पर भाजपा से योगेंद्र उपाध्याय नेजीत दर्ज की है, सपा गठबंधन से विनय अग्रवाल, बसपा से रवि भारद्वाज, कांग्रेस से अनुज शर्मा और आम आदमी पाटी से रमजान अब्बास मैदान में हैं। 2017 में भाजपा के योगेंद्र उपाध्याय 54 हजार 225 वोटों से जीते थे।  

Agra Cantt Assembly seat 2022 result : यह सुरक्षित सीट है। यहां बीजेपी आगे चल रही है।  आगरा कैंट सीट पर भाजपा से डॉ. जीएस धर्मेश, सपा गठबंधन से कुवर चंद, बसपा से भारतेंदु अरुण, कांग्रेस से सिकंदर बाल्मिकि और आम आदमी पाटी से प्रेम सिंह जाटव मैदान में थे। 2017 में भाजपा के डॉ. जीएस धर्मेश 46 हजार 325 वोटों से जीते थे।  

Agra North Assembly seat 2022 result  : आगरा नॉर्थ सीट पर भाजपा से पुरुषोत्तम खंडेलवाल नेजीत दर्ज की है, सपा गठबंधन से ज्ञानेंद्र गौतम, बसपा से शब्बीर अब्बास, कांग्रेस से विनोद बंसल और आम आदमी पाटी से कपिल बाजपेयी मैदान में थे। 2017 में भाजपा के जगन प्रसाद गर्ग 86 हजार 320 वोटों से जीते थे। हालांकि, पांच बार विधायक रहे जगन प्रसाद गर्ग का 10 अप्रैल 2019 को हार्ट अटैक से निधन हो गया। यहां 19 मई 2019 को उप चुनाव हुए, जिसमें भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल जीते थे।  

Agra Rural Assembly seat 2022 result :   आगरा ग्रामीण सीट पर भाजपा से बेबी रानी मौर्य ने जीत दर्जकी है, सपा गठबंधन से महेश कुमार जाटव, बसपा से किरण प्रभा केसरी, कांग्रेस से उपेंद्र सिंह और आम आदमी पाटी से केशव कुमार निगम प्रत्याशी थे। 2017 में भाजपा की हेमलता दिवाकर 65 हजार 296 वोटों से जीती थीं। 

Share this article
click me!