3 घंटे इंतजार कराने के बाद पहुंची अभिनेत्री अक्षरा सिंह, गायक रितेश ने थाने में माफी मांगी

Published : May 25, 2020, 12:16 PM ISTUpdated : May 25, 2020, 12:22 PM IST
3 घंटे इंतजार कराने के बाद पहुंची अभिनेत्री अक्षरा सिंह, गायक रितेश ने थाने में माफी मांगी

सार

थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि गायक रितेश पांडेय और उनके बड़े भाई राजीव सहित अन्य लोग 11 बजे थाने पर पहुंचे। तीन घंटे तक अक्षरा सिंह का इंतजार करने के बाद अक्षरा सिंह आशापुर चौकी पर पहुंच कर गायक रितेश पांडेय ने अपनी गलती की माफी मांगी। इसके बाद मामला जाकर मामला शांत हुआ।

वाराणसी (Uttar Pradesh) । भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह और गायक रितेश पांडेय के बीच समझौता हो गया है। तीन घंटे इंतजार कराने के बाद अक्षरा सिंह सारनाथ थाने में पहुंची। जहां गायक रितेश पांडेय ने उनसे माफी मांगी, जिसके बाद अक्षरा ने रितेश को माफ कर दिया। बता दें कि एक स्टूडियों में दोनों के बीच गाली-गलौज का मामला सामने आया था। इस मामले में अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने आशापुर चौकी में केस दर्ज कराया था।

यह है पूरा मामला
फिल्म प्राण जाई पर वचन न जाई से चर्चित हुई भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह का तिलमापुर में स्थित एक स्टूडियो है। जहां शूटिंग के लिए आई थी। इसी बीच स्टूडियो में गायक रितेश ने उनके ऊपर अपशब्दों का प्रयोग किया, जिस मामले को लेकर अक्षरा सिंह ने तहरीर दी थी।

ऐसे शांत हुआ मामला
थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि गायक रितेश पांडेय और उनके बड़े भाई राजीव सहित अन्य लोग 11 बजे थाने पर पहुंचे। तीन घंटे तक अक्षरा सिंह का इंतजार करने के बाद अक्षरा सिंह आशापुर चौकी पर पहुंच कर गायक रितेश पांडेय ने अपनी गलती की माफी मांगी। इसके बाद मामला जाकर मामला शांत हुआ।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Weather Forecast: सुबह कोहरा, खराब एयर क्वालिटी और 24-27°C तक तापमान, क्या गर्मी के लिए तैयार हैं आप?
योगी सरकार में दिव्यांगजन सशक्तीकरण, पेंशन बढ़ी और योजनाएं पूरी तरह ऑनलाइन