एम्स का चेक क्लोन तैयार कर 12 करोड़ उड़ाने वाले निकलें इंटरनेशनल हैकर

Published : Dec 24, 2019, 06:51 PM IST
एम्स का चेक क्लोन तैयार कर 12 करोड़ उड़ाने वाले निकलें इंटरनेशनल हैकर

सार

पुलिस को इस गिरोह के बारे में और जानकारी मिली है। शक है कि यह गिरोह कहीं इस रकम से गैर कानूनी और देश विरोधी गतिविधियां तो नहीं संचालित हो रही।

आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) । यूएसए, यूके, जर्मनी समेत कई देश के विभिन्न बैंकों में अकाउंट हैक कर बड़े-बड़े फर्मों के खातों से भी करोड़ों रुपये उड़ा चुके एक इंटरनेशल गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। इस गिरोह ने हाल ही में नई दिल्ली के एम्स का चेक क्लोन तैयार कर खाते से 12 करोड़ रुपए उड़ा लिए थे।

पुलिस को है यह शक
पुलिस के मुताबिक महराजगंज इलाके से गिरफ्तार किए गए इस गिरोह के बारे में और जानकारी मिली है। शक है कि यह गिरोह कहीं इस रकम से गैर कानूनी और देश विरोधी गतिविधियां तो नहीं संचालित हो रही।

और आरोपियों को चिन्हित कर रही पुलिस
पुलिस के अनुसार पकड़े गए पांचों हैकरों में एक बैंक मैनेजर, एक ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक, दो कम्प्यूटर इंजीनियर भी शामिल है। इस गिरोह के चार सदस्यों को जिले की पुलिस ने कुछ दिन पूर्व गिरफ्तार किया था, जबकि अन्य फरार साइबर हैकरों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है, पुलिस को उम्‍मीद है कि जल्‍द ही अन्‍य आरोपी भी चिन्हित कर लिए जाएंगे। 

प्रारंभिक जांच में यह बात आई सामने
पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर पूर्व की गतिविधियों की भी जानकारी हासिल कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों से नई दिल्‍ली में एम्‍स के बैंक अकाउंट से पैसे गायब करने की जानकारी मिली है। 

आरोपियों में यह हैं शामिल
आरोपियों में एक बैंक मैनेजर, ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक और दो कंप्‍यूटर इंजीनियर भी शामिल थे। यह संगठित गिरोह लंबे समय से बैंक खातों से रुपये उड़ा चुका है। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

वाराणसी में एक घंटे में लगे 2.51 लाख पौधे, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ ‘नमो वन’ अभियान
Holi से पहले बड़ी राहत! UP में FREE Gas Cylinder, जानिए आपका नाम है या नहीं?