यूपी चुनाव: हाथरस में चुनावी तैयारियों को जोर देंगे अखिलेश और BJP प्रदेश अध्यक्ष, योगी का दौरा कल

Published : Feb 13, 2022, 10:22 AM ISTUpdated : Feb 13, 2022, 10:23 AM IST
यूपी चुनाव: हाथरस में चुनावी तैयारियों को जोर देंगे अखिलेश और BJP प्रदेश अध्यक्ष, योगी का दौरा कल

सार

20 फरवरी को मतदान से पहलेचुनाव प्रचार में प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने पूरी ताकत लगा दी है। उनके समर्थन में राजनेता चुनावी सभाएं भी करने आ रहे हैं। रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सिकंदराराऊ में आएंगे। वह दोपहर 11.50 बजे हेलीकॉप्टर से सिकंदराराऊ नगर पालिका के क्रीड़ा स्थल पर आएंगे। वहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। रविवार को ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह यहां आएंगे।

लखनऊ: विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha chunav 2022) के मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में और ताकत झोंक दी है। कई दलों के स्टार प्रचारक अब अपने प्रत्याशियों के पक्ष में हवा बनाने के लिए यहां आ रहे हैं। इससे जिले का सियासी तापमान और बढ़ जाएगा। इसका सिलसिला रविवार से शुरू हो जाएगा। इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी गई हैं।

20 फरवरी को मतदान से पहलेचुनाव प्रचार में प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने पूरी ताकत लगा दी है। उनके समर्थन में राजनेता चुनावी सभाएं भी करने आ रहे हैं। रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सिकंदराराऊ में आएंगे। वह दोपहर 11.50 बजे हेलीकॉप्टर से सिकंदराराऊ नगर पालिका के क्रीड़ा स्थल पर आएंगे। वहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। रविवार को ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह यहां आएंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने बताया कि दोपहर 12 बजे उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन के मैदान में उतरेगा। वह गांव रुहेरी में जनसंपर्क करेंगे और उसके बाद वह सासनी के गांव समामई में
सभा को संबोधित करेंगे। सासनी कस्बे में वह जनसंपर्क भी करेंगे। तदुपरांत वहां से हाथरस जंक्शन होते हुए पुलिस लाइन वापस चले जाएंगे। 

सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को जिले में तीन सभाओं को संबोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले दोपहर 12 बजे सादाबाद में छाबी मियां के बाद में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद दोपहर एक बजे हाथरस के बागला कॉलेज के मैदान पर सभा को संबोधित करेंगे।

तदुपरांत दोपहर तीन बजे वह सिकंदराराऊ में नगर पालिका के क्रीड़ा स्थल पर सभा को संबोधित करेंगे। इधर, रालोद के मुखिया जयंत चौधरी भी 15 और 17 फरवरी को सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क करेंगे। इसकी तैयारी में रालोद के सादाबाद सीट के प्रत्याशी प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी व उनके अन्य समर्थक जुटे हैं।

UP Chunav 2022 :केशव मौर्य का अखिलेश पर निशाना,बोले-जनता सपा की साइकिल के करेगी टुकडे़

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

सावधान! काशी विश्वनाथ मंदिर में इस तरह हो रही थी अवैध वसूली, 7 लोग पकड़े गए
योगी सरकार की नीतियों से MSME को नई उड़ान, UP बनेगा 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का केंद्र