आजम से मिलने सीतापुर जेल पहुंचे अखिलेश, बोले कोर्ट से इंसाफ मिलेगा, बदले की भावना से न हो कार्रवाई

Published : Feb 27, 2020, 02:56 PM ISTUpdated : Feb 05, 2022, 03:26 PM IST
आजम से मिलने सीतापुर जेल पहुंचे अखिलेश, बोले कोर्ट से इंसाफ मिलेगा, बदले की भावना से न हो कार्रवाई

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को सांसद आजम खान, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और उनके बेटे अब्दुल्ला से मिलने पहुंचे। मुलाकात के बाद अखिलेश ने कहा, आजम को कोर्ट से इंसाफ मिलेगा। राजनीतिक षड्यंत्र के तहत उन्हें जेल में रहना पड़ रहा है। बदले की भावना से कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।

सीतापुर (Uttar Pradesh). सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को सांसद आजम खान, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और उनके बेटे अब्दुल्ला से मिलने पहुंचे। मुलाकात के बाद अखिलेश ने कहा, आजम को कोर्ट से इंसाफ मिलेगा। राजनीतिक षड्यंत्र के तहत उन्हें जेल में रहना पड़ रहा है। बदले की भावना से कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। बता दें, आज ही सुबह करीब 5 बजे आजम को पत्नी और बेटे के साथ रामपुर से सीतापुर जेल शिफ्ट किया गया। तीनों को अब्दुल्ला के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में 2 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

आजम के खिलाफ दर्ज हैं करीब 80 से ज्यादा केस
संपत्ति की कुर्की के आदेश के बाद आजम ने बुधवार को पत्नी और बेटे के साथ कोर्ट में सरेंडर किया था। साथ ही आजम ने एडीजे 6 की कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी, जिसे अपर जिला जज धीरेंद्र कुमार ने खारिज करते हुए तीनों को जेल भेज दिया। बता दें, यूपी में योगी सरकार बनने के बाद से आजम के खिलाफ करीब 80 से ज्यादा केस दर्ज किए गए। जिसमें बकरी चोरी से लेकर बिजली चोरी तक के आरोप लगे हैं।

पहले ही रद्द हो चुकी है अब्दुल्ला की विधानसभा सदस्यता
अब्दुल्ला आजम के जन्म के 2 प्रमाणपत्र होने के मामले में बीजेपी लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने 3 जनवरी, 2019 को आजम, उनकी पत्नी फात्मा और अब्दुल्ला के खिलाफ गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि चुनाव में नामांकन के समय अब्दुल्ला की आयु 25 साल नहीं थी। उन्होंने फर्जी प्रमाणपत्र बनवाकर विधानसभा का चुनाव लड़ा। आरोप सही पाए जाने पर स्वार सीट से अब्दुल्ला की विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई। जिसकी अप्रैल 2019 में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की थी।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP News: तीन बहनों ने एक ही युवक से की शादी! वीडियो वायरल, आखिर क्या है पूरा मामला?
Weather Forecast 26 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 8 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD की चेतावनी