भारत जोड़ो यात्रा: कांग्रेस को लेकर फिर बदला अखिलेश यादव का मिजाज, राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी 

Published : Jan 02, 2023, 01:49 PM IST
भारत जोड़ो यात्रा: कांग्रेस को लेकर फिर बदला अखिलेश यादव का मिजाज, राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी 

सार

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राहुल गांधी को एक चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में उन्होंने यात्रा की सफलता के लिए राहुल गांधी को बधाई दी है। अखिलेश यादव ने खुद इस चिट्ठी को ट्वीट किया है। 

लखनऊ: यूपी में तीन जनवरी से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत होनी है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में होने वाली इस यात्रा में शामिल होने के लिए कई विपक्षी दलों के नेताओं को भी इनवाइट मिला है। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव का मन भी अब इस यात्रा को लेकर बदलता हुआ नजर आ रहा है। 

अखिलेश यादव ने लिखी राहुल गांधी को चिट्ठी 
गौरतलब है कि बीते दिनों अखिलेश यादव ने इस यात्रा के लिए निमंत्रण न मिलने की बात कही थी। इसी के साथ उन्होंने भाजपा और कांग्रेस की विचारधारा को भी समान बताया था। हालांकि अब उनका हृदय परिवर्तित होता नजर आ रहा है। अखिलेश यादव ने राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एक चिट्ठी लिखी है। उन्होंने खुद ही यह चिट्ठी अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट भी की है। 

भारत जोड़ो यात्रा की सफलता पर दी बधाई 
अपनी चिट्ठी के जरिए अखिलेश यादव ने राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के लिए शुभकामनाएं भेजी हैं। इसी के साथ उन्हें यात्रा में आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद भी कहा है। चिट्ठी में लिखा गया है कि 'प्रिय राहुल जी, भारत जोड़ो यात्रा में आमंत्रण के लिए धन्यवाद और इस मुहिम की सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। भारत भौगोलिक विस्तार से अधिक एक भाव है, जिसमें प्रेम, करुणा, अहिंसा, सौहार्द और सहयोग ही वो सकारात्मक तत्व हैं, जो भारत को जोड़ते हैं। आशा है ये यात्रा हमारे देश की इसी समावेशी संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगी।'

यात्रा में शामिल होने पर संशय बरकरार 
ज्ञात हो कि बीते दिनों अखिलेश यादव के इस यात्रा में शामिल होने और आमंत्रण पत्र मिलने को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल किया गया था। इसके बाद अखिलेश यादव ने इनवाइट न मिलने की बात कही थी। हालांकि अब उनके द्वारा खुद ही ऐसी चिट्ठी लिखी गई है। हालांकि अखिलेश या विपक्ष के अन्य नेता इस यात्रा में शामिल होंगे या नहीं अभी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। 

बीच में ही 'भारत जोड़ो यात्रा' छोड़ना चाहते थे कांग्रेस नेता, सिर्फ एक फोन कॉल के बाद बदलना पड़ा प्लान

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम
UP Mein Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ-आगरा समेत यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश और बिजली का अलर्ट