पुलिस मुख्यालय पहुंचे अखिलेश यादव, चाय पीने से भी किया इंकार, कहा- जहर दे दोगे तो

Published : Jan 08, 2023, 12:53 PM ISTUpdated : Jan 08, 2023, 02:24 PM IST
पुलिस मुख्यालय पहुंचे अखिलेश यादव, चाय पीने से भी किया इंकार, कहा- जहर दे दोगे तो

सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां चाय पीने से भी इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यहां की चाय नहीं पिएंगे, मुझे भरोसा नहीं है। जहर दे दोगे तो। 

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार की सुबह पुलिस मुख्यालय पहुंचे। बताया जा रहा है कि सपा कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में ही अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुंचे हुए हैं। आरोप है कि मनीष जगन अग्रवाल के द्वारा कई नेताओं और पत्रकारों पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। 

अखिलेश यादव ने कहा- नहीं है हमें भरोसा 
अखिलेश यादव के रविवार की सुबह पुलिस मुख्यालय पहुंचने की सूचना पार्टी के ट्विटर अकाउंट के जरिए दी गई। पार्टी की ओर से किए गए ट्वीट में लिखा गया कि 'राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय, लखनऊ पहुंचे। मुख्यालय में कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं।' पार्टी की ओर से यह ट्वीट किए जाने के बाद लखनऊ के तमाम नेता भी पुलिस मुख्यालय पहुंचे हुए हैं। नेताओं का साफतौर पर कहना है कि मनीष जगन अग्रवाल को रिहा किया जाए। नेताओं ने मौजूदा सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया है। कहा गया कि तानाशाही के चलते ही मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी की गई है। अखिलेश यादव ने पुलिस मुख्यालय में बातचीत में कहा कि हम यहां की चाय भी नहीं पिएंगे। हम अपनी लाएंगे या बाहर से लाएंगे वही पिएंगे। आप जहर दे देंगे तो, हमें भरोसा नहीं है। 

गोसाईगंज जेल पहुंचे अखिलेश यादव

पुलिस मुख्यालय में घंटों बैठे रहने के बाद अखिलेश यादव लखनऊ जेल के लिए रवाना हुआ। वहां पर वह सपा कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल से मुलाकात करेंगे। 

 

क्या है पूरा मामला 
समाजवादी पार्टी सोशल मीडिया सेल के ट्विटर अकाउंट से बीते दिनों कई लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इस मामले में लखनऊ के हजरतगंज थाने समेत कई अन्य जगहों पर एफआईआर भी करवाई गई थी। इसी के चलते पुलिस ने रविवार को मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार किया। मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद सपा नेताओं ने हड़कंप मचा हुआ है। अखिलेश यादव खुद मनीष की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मुख्यालय पहुंचे। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहुंचने के बाद पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के वहां पहुंचने का सिलसिला भी जारी है। 

कॉरिडोर बनने के बाद आसान होंगे बांके बिहारी के दर्शन, पार्किंग समेत इन चीजों का रखा जा रहा ध्यान

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मेरठ की जहरीली बीवी!, आधी रात को बिस्तर पर लेकर आई सांप, फिर जो हुआ वो खतरनाक था
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल