पैरों में महावर-हाथ में मेहंदी, कुछ इस अंदाज में नजर आईं Ex सीएम की वाइफ

Published : Oct 29, 2019, 12:08 PM ISTUpdated : Oct 29, 2019, 01:09 PM IST
पैरों में महावर-हाथ में मेहंदी, कुछ इस अंदाज में नजर आईं Ex सीएम की वाइफ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल के साथ गोवर्धन पूजा के दिन सैफई पहुंचे थे। इस दौरान डिंपल अलग रूप में नजर आईं। हमेशा साधारण लुक में दिखने वालीं डिंपल ने पैरों में महावर लगाया था। हाथ में मेहंदी रचाई थी। अखिलेश ने पत्नी के साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सभी को गोवर्धन पूजा की बधाई दी

इटावा (Uttar Pradesh). सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल के साथ गोवर्धन पूजा के दिन सैफई पहुंचे थे। इस दौरान डिंपल अलग रूप में नजर आईं। हमेशा साधारण लुक में दिखने वालीं डिंपल ने पैरों में महावर लगाया था। हाथ में मेहंदी रचाई थी। अखिलेश ने पत्नी के साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सभी को गोवर्धन पूजा की बधाई दी। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की बेटी इतने बड़े राजनीतिक घराने की बहू बनीं। 

ऐसे करीब आए थे अखिलेश-डिंपल
राइटर सुनीता एरन ने अखिलेश यादव पर एक किताब लिखी है- अखिलेश यादव-बदलाव की लहर। इस किताब में अखिलेश पर्सनल लाइफ के बारे में भी बताया गया है। किताब के मुताबिक, अखिलेश और डिंपल से मुलाकात इंजीनियरिंग के दिनों में एक कॉमन फ्रेंड के घर पर हुई थी। तब वे महज 21 साल के थे और डिंपल 17 की। डिंपल स्कूल में पढ़ती थीं। पहली मुलाकात में दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई और बातचीत होने लगी। बहुत जल्द ही ये दोस्ती प्यार में बदल गई। इंजीनियरिंग पूरी होने के बाद अखिलेश ऑस्ट्रेलियाई यूनिवर्सिटी से मास्टर्स डिग्री लेने सिडनी चले गए। वहां जाकर भी अखिलेश डिंपल से लगातार कॉन्टेक्ट में रहे। वे लेटर्स लिखते, ग्रीटिंग कार्ड्स भेजते थे। 

जब अखिलेश ने लिया शादी का फैसला 
डिंपल उत्तराखंड के निवासी रहे लेफ्टिनेंट कर्नल एससी रावत की बेटी हैं। जब डिंपल-अखिलेश की लव स्टोरी चल रही थी, उस समय पहाड़ी विद्रोही अलग राज्य की मांग कर रहे थे। डिंपल के गांव के लोग उस समय अखिलेश के पिता मुलायम के सख्त खिलाफ थे। जब मुलायम को इस रिश्ते का पता चला तो उनकी चिंता और बढ़ गई। कहीं उनके विरोधी अखिलेश की जान के दुश्मन न बन जाएं। अखिलेश जब सिडनी से लौटे तो मुलायम ने उसने पूछा- शादी कब करोगे? उस समय अखिलेश की दादी मुरती देवी बीमार थीं। अखिलेश ने दादी को अपनी प्रेम कहानी सुनाई तो उन्होंने तुरंत हामी भर दी। 

ऐसे हुई थी अखिलेश-डिंपल की शादी
बिहार के सीनियर सपा नेता कपिल देव सिंह और उत्तराखंड के सपा नेता विनोद बर्थवाल ने मुलायम को शादी के लिए हां कहने की सलाह दी। अमर सिंह ने भी अखिलेश का सपोर्ट किया। जिसके बाद 24 नवंबर 1999 में डिंपल और अखिलेश की शादी हो गई। वर्तमान में अखिलेश और डिंपल के 3 बच्चे हैं अदिति, टीना और अर्जुन। डिंपल कन्नौज सीट से सांसद रह चुकी हैं।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

1 अगस्त 2026 मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR से यूपी तक 7 राज्यों में बारिश का नया अलर्ट, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका