प्यार का दुश्मन बना परिवार तो लड़की ने इस घटना को दिया अंजाम, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Published : May 12, 2022, 12:18 PM ISTUpdated : May 12, 2022, 12:19 PM IST
प्यार का दुश्मन बना परिवार तो लड़की ने इस घटना को दिया अंजाम, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

सार

अलीगढ़ जिले के विजयगढ़ थाने की छत से एक लड़की ने छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। बताया जा रहा है कि लड़की को पुलिस कस्टडी में रखा गया था। लेकिन, इसी बीच उसने थाने की महिला बैरक की छत से छलांग लगा दी है।

अलीगढ़: अलीगढ़ जिले के विजयगढ़ थाना परिसर की महिला बैरक की छत से प्रेम प्रसंग में बरामद की गई एक लड़की ने छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि लड़की पुलिस कस्टडी में थी और देर रात बैरक की छत से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। लड़की के कूदते ही थाने में हड़कंप मच गया। उसे तत्काल घायल अवस्था में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।

क्या है पूरा मामला
दरअसल, अलीगढ़ की विजयगढ़ थाना पुलिस प्रेम प्रसंग में फरार हुई युवक को बरामद करके लाई थी। लड़की ने थाने के अंदर पुलिस कस्टडी के दौरान महिला बैरक की छत के ऊपर पहुंच कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस कस्टडी में लड़की के छत से कूदने की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लड़की को अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। 

घायल लड़की की हालत नाजुक
घटना के बाद लड़की को जिला अस्पताल लाया गया। उसके शरीर से खून निकलने और गंभीर चोट होने के कारण उसे तत्काल जेएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। जहां उसका इलाज जारी है। और लड़की की हालत नाजुक बताई गई है। देर रात लड़की के पिता ने तहरीर दी है कि आकाश और उसके परिवार द्वारा बरगलाए जाने पर यह आत्मघाती कदम उठाया है, जिस पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

खेत से घर लौट रही युवती को नशीला पदार्थ देकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने शिकायत दर्ज करने में किया बड़ा खेल

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Budget 2026: AI प्रशिक्षण, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स मिशन और महिला उद्यमिता पर योगी सरकार का बड़ा फोकस
UP Gramodyog Yojana: ग्रामीण युवाओं के लिए 800 नई इकाइयां, 16 हजार रोजगार और 10 करोड़ सहायता