इलाहाबाद दक्षिण सीट रिजल्ट अपडेट 2022: कभी अनाज मंडी में काम करता था ये नेता, अब प्रदेश का सबसे अमीर विधायक

Published : Mar 10, 2022, 10:35 AM ISTUpdated : Mar 10, 2022, 07:38 PM IST
इलाहाबाद दक्षिण सीट रिजल्ट अपडेट 2022: कभी अनाज मंडी में काम करता था ये नेता, अब प्रदेश का सबसे अमीर विधायक

सार

इलाहाबाद दक्षिण सीट (Allahabad South Seat) प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में से एक है। इस सीट से भाजपा ने योगी कैबिनेट के नागरिक उड्डयन मंत्री नंदगोपाल नंदी (Nand Gopal Gupta) को मैदान में उतारा है। इस सीट में पांचवे चरण में 27 फरवरी को वोटिंग हुई है। वर्तमान में वह इलाहाबाद दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्होंने 2017 के चुनाव में समाजवादी पार्टी के परवेज अहमद को 28 हजार 587 मतों से शिकस्त दी थी। 

प्रयागराज: प्रयागराज जिले की इलाहाबाद दक्षिण सीट प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में से एक है। इस सीट से भाजपा ने योगी कैबिनेट के नागरिक उड्डयन मंत्री नंदगोपाल नंदी (Nand Gopal Gupta) को मैदान में उतारा है। इस सीट में पांचवे चरण में 27 फरवरी को वोटिंग हुई है। वर्तमान में वह इलाहाबाद दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्होंने 2017 के चुनाव में समाजवादी पार्टी के परवेज अहमद को 28 हजार 587 मतों से शिकस्त दी थी। नंद गोपाल गुप्ता ने यूपी चुनाव 2022 में यहां से जीत दर्ज कर ली है। 

बसपा से शुरू की थी मंत्री
नंद गोपाल गुप्ता नंदी योगी सरकार में मंत्री हैं। नंदी के राजनीतिक सफर की शुरूआत 2007 में हुई थी। मायावती ने नंद गोपाल गुप्ता को विधानसभा का टिकट दिया। उस चुनाव में उन्होंने भाजपा के कद्दावर नेता केशरीनाथ त्रिपाठी और कांग्रेस की रीता बहुगुणा जोशी को हरा दिया। इसके बाद मायावती ने नंदी को अपनी सरकार में राजस्व मंत्री बनाया। 2012 के विधानसभा चुनाव में नंदी को सपा प्रत्याशी हाजी परवेज ने महज 414 वोटों से हरा दिया। इसके बाद 2014 में वह कांग्रेस में आ गए और लोकसभा का चुनाव लड़ा लेकिन हार गए। 2017 के विधानसभा चुनावों में वो भाजपा में शामिल हुए। भाजपा ने नंदी को इलाहाबाद दक्षिण सीट से मैदान में उतारा। उस चुनाव में उन्होंने रिकार्ड मतों के अंतर से जीत हासिल की और फिर योगी सरकार में मंत्री बने। 

कभी वजन मापने का काम करते थे नंदी
एक समय था जब नंदी शहर में अनाज दुकान में वजन मापन का काम किया करते थे। अनाज की बोरियों का हिसाब लेने व ग्राहकों को बिल आदि देने के लिए साइकिल पर घूमना पड़ता था। करीब डेढ़ दशक में नंदी के जीवन में काफी बदलाव आया है। वे बड़े अनाज कारोबारी बन गए हैं।

कितनी संपत्ति के मालिक हैं नंद गोपाल नंदी
चुनाव आयोग को सौंपे गए शपथ पत्र में नंद गोपाल नंदी ने अपनी कुल संपत्ति 37.3 करोड़ रुपए घोषित की है, इसमें Rs 14.7 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 22.6 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति शामिल है। नंद गोपाल गुप्ता पर आपराधिक मामलों  की बात करें तो उनके ऊपर कुल 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

कौन-कौन है मैदान में
भाजपा- नंद गोपाल नंदी
कांग्रेस- अल्पना निषाद
सपा- रईस चंद्र शुक्ला
बसपा-  देवेंद्र मिश्रा नागरहा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP में कोडीन कफ सिरप पर सबसे बड़ी कार्रवाई: 128 FIR, हजारों बोतलें जब्त, एसआईटी गठित
सावधान! काशी विश्वनाथ मंदिर में इस तरह हो रही थी अवैध वसूली, 7 लोग पकड़े गए