दूसरे युवक से संबंध पर पहले प्रेमी ने प्रेमिका को लगाया ठिकाने, पुलिस ने युवती के मोबाइल से खोले सारे राज

Published : Jul 23, 2022, 06:34 PM IST
दूसरे युवक से संबंध पर पहले प्रेमी ने प्रेमिका को लगाया ठिकाने, पुलिस ने युवती के मोबाइल से खोले सारे राज

सार

अंबेडकरनगर के हंसवर थाने के कल्याणपुर गांव में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक प्रेमी ने ही अपनी प्रेमिका को दूसरे युवक से संबंध होने पर मौत के घाट उतार दिया था। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

अंबेडकरनगर: उत्तर प्रदेश में बीते दिनों ऐसे कई मामले सामने आए है, जहां प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका की हत्या की हो। इसी प्रकार शहर के एक गांव में युवक ने 21 जुलाई को अपनी प्रेमिका की हत्या की थी। युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार इस हत्या की वजह यह थी कि प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को दूसरे युवक से संबंध होने पर मौत के घाट उतार दिया था। आरोपी युवक को गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया है।

पुलिस को मोबाइल में मिले कुछ अहम सबूत 
जानकारी के अनुसार शहर के हंसवर थाने के कल्याणपुर गांव में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गांव की 22 वर्षीय नीलम मौर्य की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने हत्या की मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। इसी दौरान पुलिस को युवती के मोबाइल से कुछ अहम सबूत मिले, जिसके बाद पुलिस युवती के प्रेमी तक पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवक ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है।

प्रेमी ने गांव के बाहर फेंका प्रेमिका का शव
स्वाट टीम के मुताबिक युवती के मोबाइल कॉल और कुछ फोटो पिक्चर के आधार पर आरोपी युवक मनीष को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपी प्रेमी सेवापुर मोमिनपुर गांव का निवासी था। ऐसा बताया जा रहा है कि मनीष यादव का नीलम का काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिनों पहले युवती एक दूसरे युवक के संपर्क में आ गई। इस बात का पता जब मनीष को लगा तो उसने युवती को जान से मारने की ठान ली और मौका मिलते ही उसने युवती की हत्या कर शव को गांव के बाहर फेक दिया था।

फतेहपुर: घर के अंदर घुसकर तीन युवकों ने युवती से की छेड़छाड़, पीड़िता ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 5 August 2026: दिल्ली-NCR से छत्तीसगढ़ तक बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल
अब गोरखपुर भी बनेगा लखनऊ जैसा? राप्ती नदी किनारे बनने जा रहा है शानदार River Front