प्रतापगढ़ में तहसीलदार की मौत पर सहारनपुर के कर्मियों में फूटा गुस्सा, एसडीएम को गिरफ्त करने की रखी मांग

Published : Apr 04, 2022, 04:22 PM IST
प्रतापगढ़ में तहसीलदार की मौत पर सहारनपुर के कर्मियों में फूटा गुस्सा, एसडीएम को गिरफ्त करने की रखी मांग

सार

प्रतापगढ़ के तहसीलदार सुनील कुमार शर्मा की मौत से जगह-जगह कर्मचारियों में आक्रोश पनप रहा है। सहारनपुर में सोमवार को जिला शाखा के कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उपजिलाधिकारी को गिरफ्तार करने की मांग भी की। इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। 

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के जिले प्रतापगढ़ की लालगंज तहसील के नायब नाजिर सुनील कुमार शर्मा की मौत के बाद सहारनपुर के कर्मियों का गुस्सा निकल रहा है। वहां के कर्मचारियों ने मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर जिला शाखा के कर्मचारियों कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया है। कर्मचारियों ने प्रतापगढ़ के तहसीलदार सुनील कुमार शर्मा की मौत के लिए एसडीएम को दोषी बताते हुए उनकी  तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इसके साथ ही आश्रित परिवार को एक करोड़ रुपए का मुआवजा और सेवायोजित किए जाने का मांग का ज्ञापन दिया। इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। 

तहसीलदार की मौत के बाद कर्मचारियों में भय
सहारनपुर के कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर धरना दे रहे उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि प्रतापगढ़ की तहसील लालगंज में उप जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह यादव ने तहसीलदार सुनील कुमार शर्मा को पीट-पीटकर कर अधमरा कर दिया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने के बावजूद अभी तक एसडीएम ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह यादव को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस घटना से प्रदेश का कर्मचारी भयभीत हो गया है। उन्होंने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। 

आरोपियों को गिरफ्तार कर सेवा से करें बर्खास्त
प्रतापगढ़ की इस घटना पर सोमवार को जगह-जगह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। संघ की मांग है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सेवा से बर्खास्त किया जाए। मृत तहसीलदार सुनील कुमार शर्मा के परिजनों को एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए। इसके साथ ही आश्रितों को सेवा आयोजित किया जाए। धरना प्रदर्शन करने वालों में उत्तर प्रदेश मिनिस्टर कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के संयोजक अनिल कुमार, महामंत्री निशांत कुमार, सरवर सिद्दीकी, आदेश कोशिक, सरंक्षक अशोक कुमार, संरक्षक अशोक कुमार, मनीष कुमार, सचिन कुमार, राजबीर सिंह, कुमारी कोमल आदि कर्मचारी मौजूद रहे। 

गोरखनाथ मंदिर पर हमले को यूपी पुलिस ने बताया गंभीर साजिश, ACS गृह अवनीश अवस्थी ने कहा- आतंकी हमला

गोरखनाथ मंदिर में जवानों पर हुए हमले पर बोले डिप्टी सीएम केशव- जांच के लिए दिए गए निर्देश, घटना बेहद निंदनीय

गोरखनाथ मंदिर में तैनात जवानों पर धारदार हथियार से हमला, बम से उड़ाने की मिल चुकी है धमकी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

‘Read Now, सॉरी पापा…’ सुसाइड नोट ने खोले गाजियाबाद की तीन बहनों की मौत के राज
UP Police Constable Bharti 2025: सिपाही भर्ती परीक्षा तिथि घोषित, 32,679 पदों पर होगी भर्ती