छुट्टी न मिलने से नाराज सिपाही ने दारोगा को मारी गोली, खुद को भी गोली मार किया जान देने का प्रयास

Published : Sep 04, 2020, 05:39 PM IST
छुट्टी न मिलने से नाराज सिपाही ने दारोगा को मारी गोली, खुद को भी गोली मार किया जान देने का प्रयास

सार

यूपी के बदायूं में एक सिपाही ने दारोगा को गोली मार दी, दारोगा को गोली मारने के बाद सिपाही ने अपने ही सर्विस राइफल से खुद को भी गोली मार लिया। जिसके बाद दोनों को गम्भीर हालत में अस्पताल भेजा गया। वहां उनकी हालत गम्भीर देखते हुए डॉक्टरों ने बरेली रिफर कर दिया है

बदायूं(Uttar Pradesh). यूपी के बदायूं में एक सिपाही ने दारोगा को गोली मार दी, दारोगा को गोली मारने के बाद सिपाही ने अपने ही सर्विस राइफल से खुद को भी गोली मार लिया। जिसके बाद दोनों को गम्भीर हालत में अस्पताल भेजा गया। वहां उनकी हालत गम्भीर देखते हुए डॉक्टरों ने बरेली रिफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि सिपाही 10 दिन की छुट्टी मांग रहा था जबकि दारोगा ने उसे केवल 3 दिन की छुट्टी दी थी। जिसके बाद दोनों में कहासुनी हुई और सिपाही ने इस घटना को अंजाम दे दिया।

मामला बदायूं के उझानी कोतवाली का है। यहां तैनात एक सिपाही ललित ने 10 दिन की छुट्टी के लिए आवेदन दिया था। उसकी तीन दिन की छुट्टी स्वीकृत हुई थी, लेकिन वह ज्यादा दिन की छुट्टी चाह रहा था। इसी बात को लेकर कोतवाली के दारोगा राम औतार से उसकी कहासुनी हो गई। उसने दारोगा को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दारोगा की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर डीएम- एसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

छुट्टी के विवाद में मारी गोली- डीएम 
जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने मीडिया को जानकारी दी कि छुट्टी को लेकर सिपाही ने एसएसआई को गोली मारी। जिसके बाद खुद को भी गोली मार ली है, दोनों को बरेली भेजा गया है। दरअसल सिपाही 10 दिन की छुट्टी मांग रहा था और दारोगा ने 3 दिन की ही छुट्टी दी थी। पुलिस विभाग में दारोगा के हाथ में केवल 3 दिन की छुट्टी देने पावर होती है ज्यादा छुट्टी देने के लिए सीओ, एडिशनल एसपी या एसएसपी छुट्टी देते हैं। दारोगा की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं सिपाही खतरे से बाहर है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ghaziabad Sisters Suicide: 20 घंटे मोबाइल, K-pop और हॉरर गेम्स! फोन डेटा से सामने आया डरावना सच
UP Health Update: योगी सरकार का बड़ा फैसला, सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी बनेगी वेस्ट यूपी का हेल्थ हब