बीजेपी विधायक की बेटी की तरह अब एक और लड़की ने जारी किया वीडियो, बताया- जान का खतरा

Published : Jul 14, 2019, 04:11 PM ISTUpdated : Jul 14, 2019, 04:13 PM IST
बीजेपी विधायक की बेटी की तरह अब एक और लड़की ने जारी किया वीडियो, बताया- जान का खतरा

सार

यूपी के बरेली से बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा का वीडियो वायरल होने के बाद अब एक और मामला सामने आया है।

प्रयागराज. यूपी के बरेली से बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा का वीडियो वायरल होने के बाद अब एक और मामला सामने आया है। जहां प्रयागराज से आई एक युवती का भोपाल में लव मैरीज करना परिजनों को अच्छा नहीं लगा है। यूपी पुलिस के साथ आए लड़की के परिवार ने शनिवार को युवक के घर हंगामा किया। लड़की के परिजनों का कहना है कि उन्हें बेटी से मिलने दिया जाए। वहीं युवक के पिता को पता नही है कि उनका बेटा और बहू कहां है। मामले में लड़की ने एक वीडियो जारी किया है। 

क्या कहा वीडियो 

लड़की ने वीडियो जारी करते हुए अपना नाम दीक्षा राजपूत बताया है। जिसमें उसका कहना है कि उसने पूरे होश हवास में 5 जुलाई को भोपाल के ऋतुराज सिंह राजपूत से शादी की है। साथ  अपने परिवार पर लड़की ने राजनीतिक पावर का उपयोग करने का आरोप लगाते हुए जान का खतरा बताया है। लड़की का कहना है, ''अगर हमारे साथ कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार पिता बुआ और फूफा जिम्मेदार होंगे।''

क्या है मामला
भोपाल के रहने वाले बीके राजपूत का बेटा ऋतुराज सिंह राजपूत गुजरात के भुज में एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर है। 3 साल पहले ऋतुराज की मुलाकात इलाहाबाद की रहने वाली दीक्षा अग्रवाल से थाणे (महाराष्ट्र) के आश्रम में हुई थी। दोनों की बातचीत शुरू हुई और बात शादी तक पहुंच गई। ऋतुराज चार जुलाई को दीक्षा से मिलने इलाहाबाद गया था जिसके बाद वो दीक्षा को अपने साथ ले आया। दोनों ने शहर के एक रेस्तरां में शादी कर ली।  

वहीं लड़के के पिता का कहना है, लड़की के दादा मुरारीलाल अग्रवाल, पिता पवन अग्रवाल, बुआ सीमा अग्रवाल, फूफा मनोज अग्रवाल कुछ लोगों साथ घर आए हैं। सभी ने मेरे और पत्नी के साथ गलत बर्ताव किया। उनका कहना है, हम यह शादी स्वीकार नहीं करते। हमें बेटी से मिलवाओ। हम उसे लेकर जाएंगे। लगातार धमकियां मिल रहीं है। पुलिस भी दबाव बना रही है।


 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बीवी के कपड़े उतारे...संबंध बनाते वक्त ऐसा क्या हुआ जो पत्नी को बिस्तर में ही मार डाला
Today Weather in Lucknow: लखनऊ-प्रयागराज में बारिश-ओले का अलर्ट, नोएडा समेत UP के 7 शहरों में थंडरशॉवर