रोजगार सेवक से पहले किया दुष्कर्म, जेल जाने की डर से मंदिर में एपीओ ने की शादी

Published : Dec 19, 2019, 03:06 PM IST
रोजगार सेवक से पहले किया दुष्कर्म, जेल जाने की डर से मंदिर में एपीओ ने की शादी

सार

मुकदमा दर्ज होने पर पीड़ित महिला रोजगार सेवक ने गिरफ्तारी के लिए उच्चाधिकारियों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। जेल जाने के डर से एपीओ ने पीड़िता से संपर्क कर शादी के लिए राजी किया। 

महराजगंज (उत्तर प्रदेश)। रोजगार सेवक से दुष्कर्म करने वाले अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ) ने शादी रचा ली। यह शादी उसने खुद की गिरफ्तारी के डर से मंदिर में पीड़िता से की।

शादी का झांसा देकर किया था दुष्‍कर्म
निचलौल थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती रोजगार सेवक है। तहसील क्षेत्र के एक एपीओ से उसका नजदीकी संबंध हो गया। आरोप है कि एपीओ ने शादी का झांसा देकर रोजगार सेवक के साथ दुष्कर्म किया।

दूरी बनाने की शिकायत
बीते कई दिनों से आरोपित एपीओ पीड़िता से दूरी बनाने लगा। इसी बीच उसका तबादला जिला मुख्यालय पर हो गया। 10 दिसंबर को पीड़िता ने निचलौल थाने में शादी का झांसा देकर एपीओ पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। बिना देर किए पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन गिरफ्तारी से बचती रही।

जेल जाने के डर से की शादी
मुकदमा दर्ज होने पर पीड़ित महिला रोजगार सेवक ने गिरफ्तारी के लिए उच्चाधिकारियों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। जेल जाने के डर से एपीओ ने पीड़िता से संपर्क कर शादी के लिए राजी किया। फिर दोनों क्षेत्र के एक प्रसिद्ध मंदिर में मंगलवार शाम को पहुंचे और शादी कर ली।

(प्रतीकात्मक फोटो)

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

15 हजार का वादा, मिले सिर्फ 7 हजार…? CM हेल्पलाइन कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, लखनऊ में प्रदर्शन
IAS रिंकू सिंह राही ने मांगा ‘डिमोशन’? राष्ट्रपति को भेजा 7 पन्नों का पत्र, अब क्या करेगी सरकार