यूपी चुनाव: सहारनपुर में बोले ओवैसी- वह लड़कियां पहले से हिजाब पहन रहीं आपके पेट में दर्द क्यों होता है

सहारनपुर पहुंचे ओवैसी ने कहा कि जो लड़कियां पहले से ही हिजाब या नकाब पहन रही हैं उनके हिजाब और नकाब पहनने से किसी के पेट में दर्द क्यों हैं। और उनकी पार्टी की कहीं भी सत्ता में भागीदारी हुई तो वह तीन उपमुख्यमंत्री उनमें से एक मुख्यमंत्री मुस्लिम चेहरा बनाएंगे। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 11, 2022 12:58 PM IST / Updated: Feb 11 2022, 06:29 PM IST

सहारनपुर: ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी शुक्रवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए हेलीकॉप्टर द्वारा सहारनपुर जनपद की नकुड विधानसभा क्षेत्र के पिलखानी में पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम बाबू सिंह कुशवाहा की लीडरशिप में संयुक्त रूप से चुनाव लड़ रहे हैं और यदि इस चुनाव में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा सत्ता में आता है या उसकी कोई भी भागीदारी होती है तो बाबू सिंह कुशवाहा ढाई साल और ढाई साल के लिए एक दलित व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। इतना ही नहीं 3 उपमुख्यमंत्री होंगे जिसमें एक मुस्लिम चेहरा होगा। 

उन्होंने कहा कि सपा आरएलडी या बसपा कभी नहीं कहेंगे कि मैं अति पिछड़ों वर्क से जुड़े व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाएंगे यह केवल भाजपा से इतना डर आते हैं और बसपा और सपा के कार्यालय के बाहर टिकट मांगने के लिए मजबूर कर देते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा से डराते हैं और वोट बढ़ते हैं और वह चाहते हैं कि भाजपा के द्वारा सरकार ना बने आप वोट डालने वाले नहीं वोट हासिल करने वाले मिले। इतना ही नहीं इन सहारनपुर मैं बने मेडिकल कॉलेज शेख उल हिंद के नाम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस मेडिकल कॉलेज का नाम तो बड़े आदमी के नाम पर रख दिया, लेकिन सुविधाओं के नाम पर जीरो है। 

ओवैसी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि 2 महीने से गायब लड़की का शव पूर्व मंत्री के प्लॉट से मिलने के मामले की जांच होनी चाहिए और जो दोषी है उसे पकड़िए। हिजाब के मामले में ओवैसी ने कहा कि कर्नाटक हाईकोर्ट में जो इंट्री मार्डर जो दिया है वह मूलभूत अधिकारों के खिलाफ है इसके खिलाफ पिटिशन सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करके अच्छा किया और अब सुप्रीम कोर्ट तय करेगा कि कब वह सुने। ओवैसी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि संविधान स्कूल कॉलेज में सस्पेंड नहीं होता है भारत एक विभिन्न सभ्यता और संस्कृति का देश है यहां महिलाएं घुंघट पहन कर भी कल वोट डाल रही थी उसको क्या बोलेंगे आप.. होमोजिनियस हो जायेगे क्या... उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से एक जर्नलिस्ट ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मेरी जाति है। डिप्टी सीएम कहते हैं कि ब्राह्मण सुपीरियर कास्ट है। उनको सिखाइए ना.. एकता और अखंडता है भारत और भारत एक वाहिद मुल्क है सारे विश्व में। जिसमें विभिन्न सभ्यता और संस्कृति के लोग रहते हैं आप होमोजेनिटी कैसे लाएंगे नार्थ ईस्ट में जाकर बोलिए। 

यूनिफॉर्म कैसी यूनिफॉर्म और क्या यूनिफॉर्म.. कौन सा यूनिफार्म ड्रेस कोड लागू करने के सवाल के जवाब में ओवैसी ने कहा कि जो लड़कियां पहले से हिजाब और नकाब पहनती थी अभी फिर ऐतराज़ क्यों हुआ शॉल पहनना क्या गलत है आप पहनो शाल... वह लड़कियां पहले से हिजाब पहन रही थी, आपके पेट में दर्द क्यों हुआ क्यों हो रहा है आपके पेट में दर्द हम सर पर टोपी लगाकर पार्लियामेंट्स में स्पीच दे सकते हैं। 

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

Special Story: दूसरे चरण के चुनाव में 586 उम्मीदवारों में से 260 हैं करोड़पति, जानिए कौन है सबसे धनवान

यूपी चुनाव: दूसरे चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर मतदान, आजम और सुरेश खन्ना समेत दांव पर कई दिग्गजों की साख

PM मोदी की रैली से पहले जानिए क्या था कासगंज में तिरंगा यात्रा के बाद खूनी संघर्ष का मामला

दूसरे चरण में 586 उम्मीदवारों में से 147 पर आपराधिक मामले, जानिए किस दल उतारे सबसे ज्यादा दागी

Share this article
click me!