बाराबंकी में देर रात डीजल डालकर चौकीदार को जिंदा जलाने का प्रयास, पति को बचाने में पत्नी की हो गई ऐसी हालत

Published : Aug 30, 2022, 04:09 PM IST
बाराबंकी में देर रात डीजल डालकर चौकीदार को जिंदा जलाने का प्रयास, पति को बचाने में पत्नी की हो गई ऐसी हालत

सार

यूपी के जिले बाराबंकी में चौकीदार दंपती को किसी अज्ञात ने डीजल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया है। आनन-फानन में परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया।

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के जिले बाराबंकी में चौकीदार दंपति के साथ हुई वारदात के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। शहर में एक अविकसित कॉलोनी के चौकीदार दंपति को जिदां जलाने का प्रयास किया गया है। दोनों के ऊपर डीजल डालकर आग लगाने की वजह से बुरी तरह से झुलस गए और आनन-फानन में परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है और हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं चौकीदार के भाई की तहरीर पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट का अज्ञात पर दर्ज की गई है।

बच्चों ने आग को बुझाने का किया प्रयास
जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के नगर कोतवाली क्षेत्र में सफेदाबाद स्थिति एक अविकसित कॉलोनी का है। यहां पर गुलमोहर नाम की एक अविकसित कॉलोनी है। जहां रामसनेहीघाट कोतवाली के चौकीदार अलादासपुर निवासी शेषनाथ (50) अपनी पत्नी शिव देवी और बच्चों के साथ रहकर चौकीदारी करता है। सोमवार की देर रात उनके घर में पहुंचक किसी अज्ञात व्यक्ति ने दंपति पर डीजल डालकर आग लगा दी। जिसके बाद दोनों की चीख-पुकार सुनकर बच्चों की आंख खुली। बच्चों ने माता-पिता पर लगी आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही पुलिस व परिजनों को इस घटना के बारे में सूचित किया। इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

पति को बचाने में झुलस गई चौकीदार की पत्नी
आनन-फानन में झुलसे दंपती को एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया है। जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इस मामले में सीओ सिटी ने बताया कि चौकीदार को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया था लेकिन पत्नी उसको बचाने के में झुलस गई है। पीड़ित चौकीदारी के भाई राजेश शुक्ला की तहरीर पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई है। इस पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। इतना ही नहीं अविकसित कॉलोनी के मालिक फैजान और कलाम के बीच पहले से चल रहे विवाद को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।

बीवी के डर से मऊ में 32 दिन तक 100 मीटर ऊंचे ताड़ के पेड़ पर रहा युवक, रेस्क्यू के दौरान गिरा नीचे

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Madarsa Act: योगी कैबिनेट में बड़ा फैसला? अब मदरसों में सिर्फ 12वीं तक पढ़ाई, आगे क्या होगा?
Weather Forecast 4 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश