
आगरा(Uttar Pradesh ). यूपी के आगरा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को कृषि यंत्रों पर सरकारी छूट नहीं मिली तो उसने कृषि अधिकारी पार पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास किया। कृषि अधिकारी ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफतर कर लिया है।
मामला आगरा के फतेहपुर सीकरी के उंदेरा गांव का है। गांव में शुक्रवार शाम छूट पर दिए गए कृषि यंत्रों का सत्यापन करने के लिए कृषि संभागीय अधिकारी चरन सिंह गए हुए थे। इसी बीच वहां गांव का दबंग युवक सुखबीर पहुंचा। उसने कृषि अधिकारी से खुद को कृषि यंत्रों पर छूट ने मिलने का कारण पूंछा। इस पर कृषि अधिकारी के जवाब से वह संतुष्ट नहीं हुआ। वह इस बात पर इतना नाराज हुआ कि उसने कृषि अधिकारी पर पेट्रोल छिड़ककर उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश की। कृषि अधिकारी चरन सिंह किसी तरह से वहां से जान बचाकर भागने में सफल रहे। उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पहले से ही साथ लाया था पेट्रोल
कृषि अधिकारी चरन सिंह ने बताया कि वह उंदेरा में सत्यापन के लिए ग्रामीण बीरबल के साथ गए थे। किसानों से बातचीत चल रही थी, तभी गांव का ही युवक सुखबीर आया। सुखबीर ने पूछा कि उसे कृषि यंत्रों पर छूट क्यों नहीं मिली? इसके बाद अपशब्द कहने लगा. उसके पास बोतल में पेट्रोल पहले से था। अपशब्द कहते हुए उसने पेट्रोल उन पर उड़ेल दिया। उसके बाद उसने जैसे ही माचिस निकाली, वह वहां से भाग निकले।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।