TET पास करना हो तो 20 हजार भेज दो ! छात्र नेता का ऑडियो हुआ वायरल, जांच के आदेश

Published : Mar 11, 2020, 12:27 PM IST
TET पास करना हो तो 20 हजार भेज दो ! छात्र नेता का ऑडियो हुआ वायरल, जांच के आदेश

सार

 UPTET को लेकर एक सनसनीखेज ऑडियो वायरल हो रहा है। एक छात्र नेता द्वारा BTC के एक छात्र से TET में पास कराने की डील की जा रही है। ये डील एक दो नहीं बल्कि पूरे 60-70 बच्चों को पास  कराने के लिए की जा रही है। ऑडियो वायरल होने के बाद महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं मामले में अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा रेणुका कुमार ने जांच के आदेश दिए हैं। 

लखनऊ(Uttar Pradesh ). UPTET को लेकर एक सनसनीखेज ऑडियो वायरल हो रहा है। एक छात्र नेता द्वारा BTC के एक छात्र से TET में पास कराने की डील की जा रही है। ये डील एक दो नहीं बल्कि पूरे 60-70 बच्चों को पास  कराने के लिए की जा रही है। ऑडियो वायरल होने के बाद महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं मामले में अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा रेणुका कुमार ने जांच के आदेश दिए हैं। 

बता दें कि बीते 29 फरवरी को एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुआ था। इसमें बीटीसी छात्र नेता इंग्लिश और मैथ्स विषय में TET अभ्यर्थियों को पास कराने के प्रति छात्र 20 हजार रुपये मांग रहे हैं। यह ऑडियो बीटीसी छात्र नेता शिवेंद्र प्रताप सिंह का बताया जा रहा है, जो दामोदर नामक छात्र को परीक्षा में बैठे अभ्यर्थियों को परीक्षा नियामक प्रधिकारी, प्रयागराज (PNP) के अधिकारियों से साठ-गांठ कर BTC के अंतिम सेमेस्टर में पास कराने की पूरी गारंटी दे रहे हैं। 

10 दिन बाद भी अधिकारियों ने नहीं लिया संज्ञान 
ऑडियो वायरल होने के 10 दिन बीत जाने के बाद भी विभागीय अधिकारियों ने मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया। ऑडियो में पास कराने को लेकर बीटीसी छात्र नेता की बातें विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत की ओर भी इशारा कर रही हैं। मामले की जानकारी जब अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा रेणुका कुमार को हुई तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। 

330 अभ्यर्थियों में से 60-70 को पास कराने का ठेका 
वायरल ऑडियो में बीटीसी छात्र नेता शिवेंद्र प्रताप सिंह 330 में से 50 से 70 अभ्यर्थियों को पास कराने का ठेका ले रहे हैं। ऑडियो में वह दामोदर नाम के छात्र से कह रहे हैं पहले 330 लोगों में से लड़कियों के एडमिट कार्ड और दो सब्जेक्ट का 20 हजार रुपये भिजवाना होगा, जिससे उन्हें पहले पास कराया जा सके। इसके बाद अपने खास 30 लड़कों के एडमिट कार्ड और पैसे भिजवा देना। इन सब बातों के अलावा शिवेंद्र ने यह भी यह आश्वासन दिया कि एक भी अभ्यर्थी फेल नहीं होगा और काम नहीं होगा तो पूरा पैसा वापस हो जाएगा।  

STF से जांच कराने की कही बात 
मामले में अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा रेणुका कुमार ने कहा है कि मामले पर जांच बैठा दी है। वॉयस सैंपल जांच के लिए भेजेंगे, जरूरत पड़ी तो हम यूपी एसटीएफ से जांच की भी संस्तुति करेंगे।  गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी, जिन भी अधिकारियों/कर्मचारियों का नाम सामने आया है, उन्हें बक्शा नही जाएगा। 
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Bus Terminals Project: योगी सरकार का बड़ा फैसला, 49 बस स्टेशनों का होगा आधुनिकीकरण
KGBV Reform UP: योगी सरकार ने बालिका विद्यालयों में बढ़ाईं सुविधाएं, छात्राओं को नई सुविधाएं, तेजी से भरे जा रहे रिक्त पद