दोनों के हाथ रस्सी से थे बंधे, प्रेमी जोड़े ने परिजन के लिए सुसाइड नोट छोड़ दी जान, लिखा- हमारी लाश साथ जलाना

Published : Dec 11, 2022, 05:47 PM ISTUpdated : Dec 11, 2022, 06:20 PM IST
दोनों के हाथ रस्सी से थे बंधे, प्रेमी जोड़े ने परिजन के लिए सुसाइड नोट छोड़ दी जान, लिखा- हमारी लाश साथ जलाना

सार

यूपी के जिले औरैया में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर जान दे दी। इतना ही नहीं दोनों ने सुसाइड करने से पहले अपने घरवालों के लिए पत्र भी लिखा। जिसमें लिखा था कि हमारी आत्मा की शांति चाहते हो तो हमारी लाश साथ में जलाना।  

औरैया: उत्तर प्रदेश के जिले औरैया में एक प्रेमी जोड़े ने रविवार को फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना से पूरिवार समेत पूरे गांव में हड़कंप मच गया। युवक व युवती का शव ट्यूबवेल के कमरे में मिला, जहां वो साड़ी के सहारे बनाए गए फंदे पर लटक रहे थे। इतना ही नहीं दोनों ने अपने हाथ रस्सी से बांधे भी थे। इस वारदात की सूचना पर पुलिस अधीक्षक समेत फोर्स भी पहुंची। साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक साल से दोने के बीच चल रहा था अफेयर
जानकारी के अनुसार शहर के बिधूना के गांव मुर्चा का मामला है। यहां के निवासी शिशुपाल का चार बेटे हैं। जिनका नाम शिवम, विवेक, नितिन और टिल्लू हैं। उनके सबसे बड़े बेटे शिवम (22) ने सुसाइड कर लिया है। वह पॉलिटेक्निक कर रहा था। युवक के पिता के पास चार गाड़ियां है, जिनको वह किराए में चलाने के साथ-साथ खुद भी चलाते हैं। उनके पड़ोस में ही एक व्यक्ति रहते हैं और उनकी परचून की दुकान हैं। उनकी तीन बेटियां है और दूसरी नंबर की बेटी के साथ युवक के प्रेम संबंध थे। लड़की 17 साल की थी और पिछले साल ही 12वीं की पढ़ाई पूरी की थी। दोनों का अफेयर एक साल पहले से चल रहा है।

मृतक युवक का भाई तलाश करते हुए पहुंचा खेत
इस घटना की जानकारी होते ही एसपी चारू निगम, सीओ महेंद्र प्रताप सिंह और कोतवाल राम सहाय समेत फोर्स मौके पर पहुंचे गई। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों एक ही बिरादरी के भी थे और दोनों के घर भी आस-पास ही हैं। मृतक युवक के रिश्ते में लगने वाले भाई का कहना है कि शिवम रात से ही कहीं चला गया था। उसकी तलाश करते-करते घर से सौ मीटर दूर खेत पर पहुंचा। यहीं पर ट्यूबवेल भी है लेकिन कुंडी बाहर से खुली हुई थी और दरवाजा अंदर से बंद था।

दोनों के घरवाले प्रेम संबंधों से थे अंजान
मृतक युवक के भाई ने कई बार आवाज भी लगाई लेकिन कोई नहीं बोला फिर दीवार में लगी खिड़की से झांक कर देखा तो शिवम और गांव की लड़की की लाश साड़ी के सहारे लटक रही थी। दोनों के शव टीन शेड के कुंडे के सहारे अलग-अलग फंदे से लटक रहे थे। इतना ही नहीं दोनों के हाथ आपस में बंधे हुए थे। उसके बाद तत्काल इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। दोनों के घरवालों का कहना है कि हमें लोगों को उनके रिश्ते के बारे में कुछ भी पता नहीं है। रात को अचानक दोनों घर से निकल गए थे। जब नहीं लौटे तो हम उनकी तलाश करने लगे। पूरी रात उनके बारे में कोई जानकारी नहीं हो पाई। सुबह पुलिस के पास गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए जाने वाले थे लेकिन इसी बीच दोनों की लाश मिल गई।

दोनों घरवालों को मनाने के लिए कर रहे थे कोशिश
सुसाइड करने से पहले दोनों ने घरवालों के लिए एक सुसाइड नोट लिखकर छोड़ा है। जिसमें लिखा है कि हम दोनों जो कदम उठाने जा रहे हैं, उसमें किसी की कोई गलती नहीं है। न हमारे घर वालों ने कुछ कहा है। दोनों एक-दूसरे के बिना नहीं रह पाएंगे। अगर हमारी आत्मा की शांति चाहते हो तो हमारी लाश को अलग-अलग मत करना। जहां भी ले जाना साथ-साथ लगा देना। वहीं पड़ोसियों का कहना है कि दोनों के घरवाले उनके रिश्ते को लेकर जानते थे और इसका विरोध कर रहे थे। दोनों ने अपने घरवालों को मनाने की काफी कोशिश भी कर रहे थे। जब उन्हें लगा कि दोनों एक नहीं हो पाएंगे तो उन्होंने जान दे दी।

UP रोडवेज बसों का सुखद होगा सफर, ट्रेनों की तरह हर डिपो पर सफाई के साथ दिखेंगी लग्जरी, किए जा रहे खास इंतजाम

आगरा: खूबसूरत चेहरे के पीछे इरादे निकले खतरनाक, व्यापारी को फोन कर लड़की ने होटल में बुलाकर किया ये काम

बर्थडे सेलिब्रेशन के नाम पर एक बार फिर रोड में हुड़दंग, लड़कियों का डांस और बोनट पर रखे केक का वीडियो वायरल

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Education Budget 2026-27: बेसिक से स्किल डेवलपमेंट तक रिकॉर्ड बढ़ोतरी, शिक्षा बनेगी विकास की धुरी
UP Budget 2026: श्रमिक कल्याण पर फोकस, रोजगार मिशन को 200 करोड़