कलेवा के टाइम दूल्हा ने मांगी ऐसी चीज़, लड़की के पिता ने पगड़ी उतारने के बाद भी नही हुई विदाई

Published : May 24, 2022, 04:00 PM IST
कलेवा के टाइम दूल्हा ने मांगी ऐसी चीज़, लड़की के पिता ने पगड़ी उतारने के बाद भी नही हुई विदाई

सार

औरैया के सहायल थाना क्षेत्र में पूरा कला में बरात बेला के नुनानी गांव से आई थी। शादी पूरी होने के बाद जब कलेवा के टाइम दूल्हा ने एक ऐसी मांग कर दी जिसके बाद वहां सन्नाट फैल गया है।  

औरैया:  सहायल थाना क्षेत्र के पूरा कला गांव में शादी के खुशियों के बीच अचानक सन्नाटा छा गया। शाम को आई बरात का स्वागत हुआ, जयमाल पड़े और सात फेरे भी पड़े। सुबह कलेवा के समय दूल्हे ने ऐसी चीज मांग दी कि विवाद शुरू हो गया। मामला थाना पुलिस तक पहुंच गया, जहां दोनों पक्ष अपनी जिद पर अड़े रहे। अंत में दुल्हन की विदाई नहीं हुई और बरात बैरंग लौट गई।

जानिए क्या है पूरा मामला
हालांकि, बेला थानांतर्गत नुनानी गांव से बरात पूरा कला गांव में आई थी। सोमवार देर शाम वैवाहिक कार्यक्रम सुचारू रूप से चला। लड़की पक्ष ने दिल खोलकर बरातियों की खातिरदारी की। दुल्हा दुल्हन के बीच जयमाल की रस्म पूरी की गई और सात फेरे भी पड़े। दुल्हन की विदाई का समय आया तो कलेवा रस्म शुरू हुई। इस बीच दूल्हे ने वधू के पिता के सामने बुलेट व दो लाख रुपये की मांग रख दी। दुल्हन के पिता ने अपनी पगड़ी रखते हुए मांग पूरी कर पाने में असमर्थता जताई तो दूल्हे ने दुल्हन को साथ ले जाने से मना कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने तक पहुंच गया।

लड़की पक्ष ने लगाया आरोप
इस मामले में लड़की पक्ष ने लड़के वालों पर आरोप लगाया है और कहा है कि मह लोगों ने उनको समझाने की कोशिश की लेकिनव वो अपनी ज़िद पर अड़े हुए है और मारपीट भी कर दी है। जिसमें दुल्हन का चचेरा भाई  घायल हो गया। बात बनती न देख लड़की पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर रिश्ता न रखने व शादी तोड़ने का समझौता कर लिया। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से इस मसले पर कोई  तहरीर नहीं दी गई।

गोरखपुर में तबादले के बाद भी पुलिसकर्मी नहीं खाली कर रहे आवास, विभाग उठाने जा रहा है बड़ा कदम

सरोजनीनगर तहसील के सभी कर्मचारियों का तबादला, करोड़ों की जमीन घोटाले का आरोप

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बारात पहुंची, तभी पुलिस लेकर आ गई गर्लफ्रेंड... फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया
Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल