खबर का असर: दीपोत्सव और नियुक्ति में भ्रष्टाचार के बाद हटाए गए अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो रवि शंकर सिंह

Published : Jun 01, 2022, 01:25 PM ISTUpdated : Jun 01, 2022, 01:31 PM IST
खबर का असर: दीपोत्सव और नियुक्ति में भ्रष्टाचार के बाद हटाए गए अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो रवि शंकर सिंह

सार

अयोध्या में अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो रवि शंकर सिंह का इस्तीफा राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है। उनकी जगह पर प्रयागराज के राजेंद्र सिंह रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अखिलेश सिंह को अवध विश्वविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 

अयोध्या: अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह का इस्तीफा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वीकार कर लिया है। इसी के साथ प्रयागराज के राजेंद्र सिंह रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अखिलेश सिंह को अवध विश्वविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। प्रो. रवि शंकर सिंह ने अपना इस्तीफा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को दिया था जिसे राज्यपाल के द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। उनको लेकर कुछ मामलों में शिकायत भी की गई थी जिन पर जांच अभी भी चल रही है। इसी बीच उनके द्वारा राज्यपाल को इस्तीफा भेजा गया था जिसे स्वीकार कर लिया गया। 

प्रो. अखिलेश सिंह को मिला अतिरिक्त प्रभार 
अवध विश्वविद्यालय के कुलपति का इस्तीफा स्वीकार किए जाने के साथ ही प्रयागराज के राजेंद्र सिंह रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अखिलेश सिंह को यहां का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। भले ही अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो रवि शंकर को हटा दिया गया है। हालांकि उन पर लगे आरोपों की जांच चलती रहेगी। सूत्र बताते हैं कि तमाम खड़े हो रहे सवालों के बीच प्रो. रवि शंकर सिंह से इस्तीफा मांगा गया था। जिसके बाद ही उसे स्वीकार कर प्रो. अखिलेश सिंह को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 

दीपोत्सव से लेकर नियुक्ति तक में लगा था भ्रष्टाचार का आरोप 
कुलपति रहे प्रो. रवि शंकर सिंह पर दीपोत्सव से लेकर विश्वविद्यालय में नियुक्ति तक भ्रष्टाचार का आरोप लगा था। इस मामले में शिकायत को लेकर जांच भी चल रही है। प्रो रवि शंकर सिंह पर आरोप लगा था कि वह यहां कुलपति का पदभार ग्रहण करने के साथ ही बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से अपने एक परिचित डॉ. शैलेन्द्र सिंह को भी साथ लाए थे। इसके बाद उन्होंने शैलेन्द्र को नियम विरुद्ध जाकर अपना ओएसडी बनाया और अब नियम विरुद्ध तरीके से प्रो. सिंह ने डॉ. शैलेन्द्र को विश्वविद्यालय में नियुक्ति दिला दी है। इस मामले ने काफी ज्यादा तूल पकड़ा था और इसको लेकर जांच भी चल रही है। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP में कोडीन कफ सिरप पर सबसे बड़ी कार्रवाई: 128 FIR, हजारों बोतलें जब्त, एसआईटी गठित
सावधान! काशी विश्वनाथ मंदिर में इस तरह हो रही थी अवैध वसूली, 7 लोग पकड़े गए