2022 के चुनाव में अयोध्या के भाजपा प्रत्याशी रामचंद्र ने तोड़ा अपना पिछला रिकार्ड, तीसरी बार पहुचें विधानसभा

Published : Mar 11, 2022, 06:54 PM IST
2022 के चुनाव में अयोध्या के भाजपा प्रत्याशी रामचंद्र ने तोड़ा अपना पिछला रिकार्ड, तीसरी बार पहुचें विधानसभा

सार

अयोध्या की रुदौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रामचंद्र यादव लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर विधानसभा में पहुंचे हैं। क्षेत्र में इतिहास रचने के साथ ही उन्होंने अपने ही पुराने रिकार्ड को तोड़कर पांचों विधानसभाओं में जीत के सर्वाधिक मत पाकर इतिहास रचा है।

अनुराग शुक्ला
अयोध्या:
उत्तर प्रदेश के जिले अयोध्या की रुदौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रामचंद्र यादव लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर विधानसभा में पहुंचे हैं। क्षेत्र में इतिहास रचने के साथ ही उन्होंने अपने ही पुराने रिकार्ड को तोड़कर पांचों विधानसभाओं में जीत के सर्वाधिक मत पाकर इतिहास रचा है। रुदौली विधानसभा सीट पर 1957 से अब तक कोई भी विधायक हैट्रिक नहीं लगा पाया। रामचंद्र यादव ऐसे पहले विधायक बने हैं जिन्होंने लगातार 2012, 2017 व 2022 में जीत हासिल की है। 2012 के अपने पहले चुनाव में वे महज 941 वोट से चुनाव जीते थे।

हर चुनाव में बढ़ता गया जीत का अंतर 
मौका मिलने के बाद रुदौली की धरती पर काम करने का सौभाग्य मिलते ही उन्होंने जनता के दुख दर्द को अपना समझा और उनके मन में इस तरह उतरे की 2017 के चुनाव में उन्होंने 31380 वोट से जीत हासिल की। फिर उन्होंने पीछे मुड़ कर नही देखा। इस बार के चुनाव में तो उन्होंने  नया कीर्तिमान ही स्थापित कर दिया। इस बार के चुनाव में 40662 से जीत का अंतर और बढ़ा दिया। इसी के साथ ही वह अब तक सर्वाधिक मत पाने वाले विधायक बन गए हैं। इससे पहले भी यह रिकॉर्ड वर्ष 2017 में उन्हीं के नाम था।

जीत का अंतर बढ़ाकर रामचंद्र यादव ने खींची नई लकीर
जीत के अंतर का भी रिकॉर्ड रामचंद्र यादव ने बनाया इस रिकॉर्ड को बनाकर एक नई लकीर उन्होंने खींच दी है शुरुआत में ही इस सीट पर सभी की नजरें टिकी थी सपा व बसपा को मिले वोटों में महज 800 वोटों का अंतर है। सपा प्रत्याशी आनंद सेन यादव को 53368 मत मिले, जबकि बसपा प्रत्याशी अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां को 52185 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी रामचंद्र यादव को 94030 मत मिले। उन्होंने 40662 मतों से सपा प्रत्याशी को पराजित किया।

Inside Story: BJP पर जनता ने जताया विश्वास, जानिए कैसे पहुंचे लखनऊ के सिंहासन पर बुलडोजर बाबा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

यमुना एक्सप्रेस-वे हादसा: मुझे बचा लो..बस में फंसे पिता का मौत से पहले बेटी को आखिरी कॉल
शिक्षक बनने की कीमत 40 लाख रुपए? वाराणसी के कबीर कॉलेज का बड़ा खुलासा!