
अनुराग शुक्ला
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में निर्माणाधीन परिसर में एक बड़ा हादसा सामने आया। यहां छत का लिंटर गिरने से उसके नीचे एक दर्जन मजदूर दब गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य की शुरुआत की गई। इस बीच स्थानीय पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों ने 11 मजदूरों को बाहर निकाल लिया। हालांकि एक मजदूर की मौत की बात भी सामने आ रही है। वहीं बाकी अन्य मामूली रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस बीच मलबे में अभी और लोगों के दबे होने की आशंका भी जताई जा रही है और राहत व बचाव कार्य लगातार चल रहा है।
सदमे में घायल मजदूर
प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन 3 मंजिला इमारत की छत का लिंटर अचानक से गिर पड़ा। जिसके मलबे के नीचे 12 मजदूरों के फंसे होने की सूचना के बाद पुलिस ने रेस्क्यू शुरू कर दिया। मुमताज नगर घाटमपुर के पास स्थित एक तीन मंजिला इमारत पर मंगलवार को लिंटर पड़ रहा था। तभी अचानक इमारत गिर गए जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 11 मलबे से निकाल लिए गए हैं। वही एक मजूदर की हालत खराब होने पर उसे अस्पताल भेजा गया। मगर, उसे डॉक्टरों से मृत घोषित कर दिया है। घायल मजदूरों का इलाज चल रहा है। इसमें कुछ सदमे में हैं।
अयोध्या का रहने वाला था मृतक मजदूर
मृतक मजदूर मोहित सिंह सरियावां अयोध्या का रहने वाला था। अभी मलबे में और मजदूर होने की आशंका है। घटना के समय 30 से ज्यादा मजदूरों के वहां होने की बात सामने आ रही है। मौके पर एसपी सिटी पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। बता दें कि यह हादसा अचानक और इतना भयंकर था कि उसे देखने वाले तक कांप उठे। पुलिस भी घटनास्थल को देख पहले तो सहम गई। मगर, उसकी हिम्मत के चलते 11 मजदूरों की जान फिलहाल बच गई है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। दरसअल शाम छत का लिंटर गिरने से 12 श्रमिक लिंटर के नीचे दब गए। कोतवाली कैंट के इंडस्ट्रियल एरिया के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग में हादसा हुआ है। पुलिस के अनुसार सभी 12 मजदूर निकाल लिए गए हैं। इसमें एक मजदूर हालत ज्यादा खराब होने पर उसे अस्पताल भेजा गया है।
यूपी में नई तबादला नीति हुई खत्म, अब ट्रांसफर के लिए चाहिए होगी सीएम योगी की मंजूरी
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।