अयोध्या: निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से दबे मजदूर, 1 की हुई मौत और 11 घायल

अयोध्या में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से बड़ा हादसा सामने आया। लिंटर गिरने के बाद उसके नीचे एक दर्जन मजदूर दब गए। हादसे में 11 मजदूरों को चोट आई जबकि एक की मौत हो गई। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 16, 2022 2:11 PM IST

अनुराग शुक्ला 

अयोध्‍या: रामनगरी अयोध्या में निर्माणाधीन परिसर में एक बड़ा हादसा सामने आया। यहां छत का लिंटर गिरने से उसके नीचे एक दर्जन मजदूर दब गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य की शुरुआत की गई। इस बीच स्‍थानीय पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों ने 11 मजदूरों को बाहर निकाल लिया। हालांकि एक मजदूर की मौत की बात भी सामने आ रही है। वहीं बाकी अन्य मामूली रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस बीच मलबे में अभी और लोगों के दबे होने की आशंका भी जताई जा रही है और राहत व बचाव कार्य लगातार चल रहा है। 

Latest Videos

सदमे में घायल मजदूर
प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन 3 मंजिला इमारत की छत का लिंटर अचानक से गिर पड़ा। जिसके मलबे के नीचे 12 मजदूरों के फंसे होने की सूचना के बाद पुलिस ने रेस्क्यू शुरू कर दिया। मुमताज नगर घाटमपुर के पास स्थित एक तीन मंजिला इमारत पर मंगलवार को लिंटर पड़ रहा था। तभी अचानक इमारत गिर गए जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 11 मलबे से निकाल लिए गए हैं। वही एक मजूदर की हालत खराब होने पर उसे अस्पताल भेजा गया। मगर, उसे डॉक्टरों से मृत घोषित कर दिया है। घायल मजदूरों का इलाज चल रहा है। इसमें कुछ सदमे में हैं।

अयोध्या का रहने वाला था मृतक मजदूर 
मृतक मजदूर मोहित सिंह सरियावां अयोध्या का रहने वाला था। अभी मलबे में और मजदूर होने की आशंका है। घटना के समय 30 से ज्यादा मजदूरों के वहां होने की बात सामने आ रही है। मौके पर एसपी सिटी पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। बता दें कि यह हादसा अचानक और इतना भयंकर था कि उसे देखने वाले तक कांप उठे। पुलिस भी घटनास्थल को देख पहले तो सहम गई। मगर, उसकी हिम्मत के चलते 11 मजदूरों की जान फिलहाल बच गई है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। दरसअल शाम छत का लिंटर गिरने से 12 श्रमिक लिंटर के नीचे दब गए। कोतवाली कैंट के इंडस्ट्रियल एरिया के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग में हादसा हुआ है। पुलिस के अनुसार सभी 12 मजदूर निकाल लिए गए हैं। इसमें एक मजदूर हालत ज्यादा खराब होने पर उसे अस्पताल भेजा गया है।

यूपी में नई तबादला नीति हुई खत्म, अब ट्रांसफर के लिए चाहिए होगी सीएम योगी की मंजूरी

Share this article
click me!

Latest Videos

जम्मू में PM मोदी का जोरदार भाषण, कहा और तेज होंगे विकास के काम
तीसरा महापावर बना भारत, चौड़ा हो गया 140 करोड़ भारतीयों का सीना!
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'
देश के लिए मर-मिटने वालों का सम्मान नहीं कर सकती कांग्रेस # shorts
शर्म नहीं आती, बाहर आओ...जबरदस्त एक्शन में IAS टीना डाबी-वीडियो वायरल