अयोध्या के महंत का ऐलान, रेपिस्टों को जान से मारने वाले को मिलेगा एक लाख का इनाम

Published : Dec 11, 2019, 03:06 PM ISTUpdated : Dec 11, 2019, 03:07 PM IST
अयोध्या के महंत का ऐलान, रेपिस्टों को जान से मारने वाले को मिलेगा एक लाख का इनाम

सार

हैदराबाद में महिला डॉक्टर से गैंगरेप करने वाले आरोपियों के एनकाउंटर के बाद अयोध्या के एक संत का बयान सामने आया है। हनुमानगढ़ी के महंत और श्रीराम जन्मभूमि भव्य मंदिर निर्माण सहयोग मंच के अध्यक्ष राजू दास ने ऐलान करते हुए दुराचारी और बलात्कारी व्यक्ति की हत्या पर एक लाख का इनाम घोषित किया। 

अयोध्या (Uttar Pradesh). हैदराबाद में महिला डॉक्टर से गैंगरेप करने वाले आरोपियों के एनकाउंटर के बाद अयोध्या के एक संत का बयान सामने आया है। हनुमानगढ़ी के महंत और श्रीराम जन्मभूमि भव्य मंदिर निर्माण सहयोग मंच के अध्यक्ष राजू दास ने ऐलान करते हुए दुराचारी और बलात्कारी व्यक्ति की हत्या पर एक लाख का ईनाम घोषित किया। 

क्या है पूरा मामला
महंत राजू दास ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, बलात्कार जैसा जघन्य अपराध करने वाले  को अगर सामान्य नागरिक मारता है तो उसे एक लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। अगर बलात्कारी और दुराचारी को कोई पुलिसकर्मी मारता है तो उसके बच्चों की शिक्षा का जिम्मा मैं आजीवन उठाउंगा। बता दें, यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

जानें क्यों महंत ने किया ये ऐलान
महंत ने अपने पोस्ट को लेकर कहा, आज के समय में माताओं व बहनों के साथ जो व्यवहार हो रहा है वह ठीक नहीं। मासूम बच्चियों का रेप किया जा रहा। इसी वजह से मैंने ये ऐलान किया है। अगर कोई शख्स किसी राक्षस को मारता है तो उसे एक लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

LDA New Rule: अब मकान-दुकान बनवाने से पहले करना होगा ये काम, नहीं तो अटक जाएगा नक्शा
Weather Update 30 July 2026: दिल्ली से गुजरात तक मौसम बदला, आज इन राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट