Azamgarh by elections 2022 result: आजमगढ़ में BJP के निरहुआ ने लगाई सेंध, अखिलेश के भाई धर्मेंद्र यादव हारे

उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ और रामपुर के अलावा पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर 23 जून को वोटिंग हुई थी, जिसका रिजल्ट 26 जून को आया। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई। बता दें कि आजमगढ़ में कुल 18,38,930 मतदाता हैं, जो आज 13 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला किया।

Asianet News Hindi | Published : Jun 26, 2022 3:13 AM IST / Updated: Jun 27 2022, 10:44 AM IST

Azamgarh Bypoll Result: उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ सीट (Azamgarh By Election) पर कांटे के मुकाबले में समाजवादी पार्टी का किला ढह गया। यहां से बीजेपी के प्रत्याशी भोजपुरी फिल्मों में अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ को जीत मिली है। निरहुआ ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव को हराया है। सपा के धर्मेंद्र यादव दूसरे तो बसपा के गुड्डू जमाली तीसरे नंबर पर रहे हैं। बता दें कि यहां गुरुवार 23 जून को उपचुनाव में वोट डाले गए थे। आजमगढ़ में कुल 18,38,930 मतदाता हैं। इनमें 9 लाख 70 हजार 935 पुरुष और 8 लाख 67 हजार 968 महिला वोटर्स शामिल हैं। वहीं 27 थर्ड जेंडर भी हैं। 

कौन-कौन था मैदान में : 
आजमगढ़ लोकसभा सीट के उपचुनाव में मुकाबला काफी मजेदार रहा है। इस सीट के लिए समाजवादी पार्टी से धर्मेन्द्र यादव मैदान में थे। वहीं बीजेपी से दिनेशलाल यादव (निरहुआ) चुनाव लड़े थे। बसपा से शाह आलम गुड्डू जमाली इन दोनों को कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे थे। 

इसलिए खाली हुई थी सीट : 

आजमगढ़ से अखिलेश यादव ने 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। तभी से ये सीट खाली थी। बता दें कि आजमगढ़ लोकसभा सीट में मेंहनगर, आजमगढ़ सदर, मुबारकपुर, सगड़ी और गोपालपुर विधानसभा सीटें आती हैं।

हमेशा से सपा का गढ़ रहा है आजमगढ़ : 

बता दें कि भाजपा की तगड़ी लहर में भी आजमगढ़ समाजवादी पार्टी का गढ़ रहा। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने सबसे ज्यादा पांच सीटें जीती थीं। चार सीट बीएसपी (BSP) ने जीती थी, जबकि बीजेपी (BJP) सिर्फ फूलपुर पवई की सीट ही जीत पाई थी। वहीं 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा ने सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 

ये भी देखें : 
By Election Result 2022: लोकसभा के 3 और विधानसभा के 7 सीटों के लिए मतगणना शुरू

रामपुर लोकसभा उपचुनाव को लेकर सपा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, लगाया बड़ा आरोप

Share this article
click me!