बाबा की कुटिया का दरवाजा खोला, अंदर का दृश्य देख उड़ गए होश

Published : Feb 10, 2020, 03:29 PM IST
बाबा की कुटिया का दरवाजा खोला, अंदर का दृश्य देख उड़ गए होश

सार

सोनवा गांव के रहने वाले बाबा अमरनाथ तिवारी पिछले 12 साल से बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव में ग्राम समाज की जमीन पर कुटिया बनाकर रहते थे। 

लखनऊ (Uttar Pradesh)। बख्शी का तालाब में अज्ञात बदमाशों ने अकोहरा बाबा मंदिर के पुजारी बाबा अमरनाथ तिवारी (58) की गला काटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना ग्रामीणों को तब हुई जब उनकी कुटिया का दरवाजा खोले। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

12 साल से रहते थे पुजारी
प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि सोनवा गांव के रहने वाले बाबा अमरनाथ तिवारी पिछले 12 साल से बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव में ग्राम समाज की जमीन पर कुटिया बनाकर रहते थे। 

अविवाहित थे पुजारी
पुजारी बाबा अविवाहित थे। पुलिस के मुताबिक रविवार रात अज्ञात बदमाशों ने उनकी कुटिया में बाबा की गला काटकर हत्या कर दी। उनके शरीर पर कई जगह चोटों के निशान पाए गए। सुबह ग्रामीण जब कुटिया में गए तो दरवाजा अंदर से खुला हुआ था। कुटिया के अंदर उनका शव पड़ा हुआ था।

हत्या के कारण को लेकर उलझी पुलिस
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी हत्या के कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं किए जा सके हैं। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 31 July 2026: दिल्ली-NCR, एमपी, महाराष्ट्र से राजस्थान तक 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
LDA New Rule: अब मकान-दुकान बनवाने से पहले करना होगा ये काम, नहीं तो अटक जाएगा नक्शा