मुस्लिम पक्षकार की चेतावनी, VHP ने अयोध्या में विवादित परिसर में मनाई दीपावली तो हम भी पढ़ेंगे नमाज

Published : Oct 13, 2019, 08:50 PM IST
मुस्लिम पक्षकार की चेतावनी, VHP ने अयोध्या में विवादित परिसर में मनाई दीपावली तो हम भी पढ़ेंगे नमाज

सार

बाबरी मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्षकार हाजी महबूब ने रविवार को कहा कि अगर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) को विवादित परिसर में दीपावली मनाने यानी दीपदान की परमिशन दी गई, तो मुस्लिम समाज भी परिसर में नमाज पढ़ने की परमिशन मांगेगा।

अयोध्या (Uttar Pradesh). बाबरी मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्षकार हाजी महबूब ने रविवार को कहा कि अगर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) को विवादित परिसर में दीपावली मनाने यानी दीपदान की परमिशन दी गई, तो मुस्लिम समाज भी परिसर में नमाज पढ़ने की परमिशन मांगेगा। बता दें, विहिप ने वि​वादित परिसर ​के रिसीवर कमिश्नर मनोज मिश्र से 27 अक्टूबर (दीपावली) के दिन परिसर में 5100 दीये जलाने की परमीशन मांगी थी।

मुस्लिम पक्षकार ने दिया सुप्रीम कोर्ट का हवाला
हाजी महबूब ने कहा, विवादित परिसर का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। वहां किसी भी प्रकार के कार्यक्रम की परमिशन नहीं मिलनी चाहिए। अगर विहिप की मांगों को माना गया तो मुस्लिम समाज भी वहां नमाज पढ़ने पर विचार करेगा। 

विहिप का क्या है कहना
इससे पहले विहिप ने विवादित परिसर के रिसीवर मनोज मिश्र से मुलाकात कर कहा था, दीपावली अयोध्या के साथ साथ पूरे विश्व में मनाया जाता है। ऐसे में रामजन्मभूमि परिसर में दीप न जला पाना हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं पर चोट पहुंचाने जैसे है। वहीं, इस मामले पर विहिप के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा कहते हैं, इस बार तो 51 हजार दीप रामलला के सामने समर्पित किए जाएंगे। दीपावली से पहले अयोध्या में रामलला का मंदिर जरूर बनेगा। ये हिंदू जनमानस का विश्वास है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Today: एमपी-छत्तीसगढ़ में तापमान 42°C पार, यूपी, झारखंड-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट
UP Cabinet Big Decisions: ट्रांसफर से लेकर टेक्सटाइल पार्क तक, योगी कैबिनेट के फैसलों ने मचाई हलचल