हुक्काबार आने वाली लड़कियों का नंबर युवकों को देकर करते थे ब्लैकमेल, खाकी और नेताओं की सह पर चल रहा था खेल

Published : Sep 16, 2022, 10:34 AM IST
हुक्काबार आने वाली लड़कियों का नंबर युवकों को देकर करते थे ब्लैकमेल, खाकी और नेताओं की सह पर चल रहा था खेल

सार

यूपी के जिले बदायूं में हुक्काबार के संचालक अरबाज का सिर्फ खाकी से ही नहीं बल्कि नेताओं से भी गहरा नाता है। वीडियो वायरल होने से पहले ही बार को सीज कर दिया गया था और छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

बदायूं: उत्तर प्रदेश के जिले बदांयू में फैमिली रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्काबार चलाकर अश्लीलता और नशे का अड्डा खोलने वाले फैज और अरबाज का खाकी  समेत नेताओं से गहरा नाता सामने आ रहा है। हुक्काबार संचालक की एक नई तस्वीर सामने आई हैं, जिसमें वह पूर्व दर्जामंत्री आबिद रजा के साथ दिखाई दे रहे है। इसके अलावा जिले में तैनात रहे एसपी व सिटी सीओ सिटी के साथ नजर आ रहे है। नशे का अड्डा खोलने वाले फैज का सिपाहियों के साथ सेल्फी लेना और उसको अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाने का भी शौक रखते है। ऐसा इसलिए ताकि कोई उन पर जल्दी शक न करें।

हुक्काबार संचालक को बचाने की जा रही कोशिश
दरअसल चार दिन पहले हुक्काबार में संचालन करके वहां से लुटेरे गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। तो वहीं दूसरी ओर बार संचालक को बचाने की भी हर वो कोशिश की जा रही है जिसकी वजह से पुलिस सवालों के कठघरे में आ चुकी है। हुक्काबार समेत संचालन की समय के साथ-साथ परतें खुल रही हैं और अफसर भी अंदरखाने चौंक रहे हैं। हालांकि अधिकारी इस मामले की गहनता से जांच के बाद कार्रवाई की बात कर रहे हैं। हुक्काबार में अश्लीलता का वीडियो वायरल होने और संचालक अरबाज के द्वारा टीनएजर्स के साथ अश्लीलता करते हुए दिखने के बाद भी पुलिस हाथ डालने से कतरा रही है।

युवतियों के मोबाइल नंबर एंट्री रजिस्टर से थे निकालते
ऐसा लग रहा है कि सिस्टम उसके सामने फिलहाल घुटने टेके हुए है और वह शहर में खुलेआम घूम रहा है। बताया जाता है कि बार में आने वाले युवक-युवतियों समेत टीनएजर्स को एक रजिस्टर में एंट्री करना पड़ता था। इसमें नाम-पता के साथ-साथ मोबाइल नंबर भी दर्ज होता था। रजिस्टर से युवतियों के मोबाइल नंबर बाद में अरबाज और उसका भाई राजा अपने साथ के युवकों को देते थे। इसके बाद शुरू होता था युवतियों को परेशान करने का सिलसिला। फिलहाल पुलिस ने बार तो सील कर दिया है पर एंट्री रजिस्टर किसके पास है, इसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता।

सिपाही की एसओजी टीम करेगी जांच
इस पूरे मामले में एसपी सिटी एके श्रीवास्तव का कहना है कि इस पूरे मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है कि आखिरकार लापरवाही किस स्तर पर हुई। उन्होंने आगे कहा कि जिस सिपाही पर अरबाज के पूर्व में करीबी होने का आरोप लगा है, उसपर भी एसओजी के सिपाही के खिलाफ भी जांच कराएंगे। इसके अलावा एसपी सिटी कहते है कि राजा नाम का बार संचालक पकड़ा गया है लेकिन हुक्काबार का वीडियो वायरल में दिख रहे अरबाज को भी जल्द पकड़ा जाएगा।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 4 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश
'साथ जी नहीं सकते तो साथ मरेंगे'...नोट लिख प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, फिर जो हुआ उसने सबको रुला दिया