बदायूं: प्रेमी संग होटल के कमरे में पकड़े जाने पर महिला टीचर ने किया हंगामा, पति पर लगाए गंभीर आरोप

यूपी के बदायूं में प्रेमी के साथ होटल के कमरे में पकड़े जाने के बाद महिला शिक्षिका ने हंगामा करना शुरु कर दिया। महिला की सास और पति ने उसे रंगे हाथों पकड़ा था। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

Asianet News Hindi | Published : Sep 16, 2022 6:26 AM IST / Updated: Sep 16 2022, 11:57 AM IST

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बदायूं के इंदिरा चौक में एक विवाहित महिला शिक्षका को उसके शिक्षक प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ा है। इनको किसी और ने नहीं बल्कि महिला शिक्षका के पति और सास ने पकड़ा है। बताया जा रहा है कि महिला के पति और सास को काफी दिनों से शक था कि उसका कहीं और प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिसके बाद महिला की सास और पति ने उसे उसके प्रेमी के साथ एक होटल में रंगे हाथों पकड़ लिया। 

प्रेमी संग पकड़े जाने पर काटा हंगामा
बताया जा रहा है कि महिला की चोरी खुलने के बाद उसने जमकर हंगामा काटना शुरुकर दिया। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सभी को लेकर थाने आ गई। थाने पहुंचने के बाद महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए उसके साथ जाने से मना कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब डेढ़ साल पहले सुल्तानपुर निवासी महिला का विवाह जौनपुर के एक युवक से हुआ था। महिला बेसिक स्कूल की शिक्षका है। शादी के बाद बदायूं जिले के एक प्राइमरी स्कूल में उसकी तैनाती हो गई। 

फेसबुक पर हुई थी शिक्षक से दोस्ती
इसी दौरान महिला शिक्षिका की फेसबुक पर बदायूं में ही नौकरी कर रहे एक शिक्षक से दोस्ती हो गई। बताया जा रहा है कि महिला का पति उसके साथ नहीं रहता था। दंपति के बीच मनमुटाव भी चल रहा था। शिक्षक से दोस्ती होने के दौरान उनकी बातचीत होन लगी। यह दोस्ती धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गई। जब इस बात की जानकारी महिला के पति और सास को लगी तो वह बीते गुरुवार शाम बदायूं पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने पता लगाया कि महिला शिक्षिका अपने प्रेमी के साथ किस होटल में रुकती है।

पति पर लगाया गंभीर आरोप
इसके बाद शिक्षिका के पति और सास ने उसे प्रेमी के साथ होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ लिया। सास और पति को देख महिला हंगामा करने लगी। इसके बाद होटल के मालिक ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस उनको सिविल लाइंस कोतवाली ले आई। जिसके बाद महिला शिक्षिका ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके साथ रहने से इंकार कर दिया। काफी समझाए जाने के बाद भी युवती नहीं मानी और कहने लगी कि वह एक टीचर है और उसे इस बात को समझने का विवेक है कि वह क्या फैसला कर रही है। 

हुक्काबार आने वाली लड़कियों का नंबर युवकों को देकर करते थे ब्लैकमेल, खाकी और नेताओं की सह पर चल रहा था खेल

Share this article
click me!