20 दिन बाद भी लापता बेबी को तलाश नहीं पाई बागपत पुलिस, शहीद की पत्नी को खोजने के लिए ग्रामीणों ने दी चेतावनी

Published : Sep 21, 2022, 01:50 PM IST
20 दिन बाद भी लापता बेबी को तलाश नहीं पाई बागपत पुलिस, शहीद की पत्नी को खोजने के लिए ग्रामीणों ने दी चेतावनी

सार

बागपत में शहीद की लापता पत्नी की तलाश करने में पुलिस अभी भी असफल है। इस बीच ग्रामीणों के द्वारा विरोध पंचायत भी की गई। इसी के साथ बड़े आंदोलन की भी चेतावनी दी गई। 

बागपत: जनपद की पुलिस कई दिनों के बाद भी बेबी को खोजने में कामयाब नहीं हो सकी है। पुलिस को उसे खोजने के लिए काफी पसीना बहाना पड़ रहा है। बेबी का मिलना तो दूर की बात है उसके बारे में अभी तक कोई सुराग भी हासिल नहीं हो सका है। पुलिस ने उसकी खोजबीन के लिए दर्जनों जगह पर दबिश दी और जंगलों ने में ड्रोन से तलाश करवाई। यहां तक तालाब में गोताखोरों और डॉग स्क्वॉयड की मदद से गांव में भी तलाश की गई। लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका। 

बेबी का पता न लगने पर गांव में हुई पंचायत 
इस बीच यह सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर बेबी है कहां। बिजरौल गांव में बीते 30 अगस्त से लापता शहीद की पत्नी को 20 दिनों के बाद भी पुलिस नहीं खोज सकी। इस बीच विरोध में गांव में पंचायत भी की गई। यहां लोगों ने जमकर नाराजगी जताई। लोगों की ओर से चेतावनी भी दी गई कि अगर पुलिस बेबी को नहीं खोज पाती है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बिजरौल गांव की बेबी शहीद जवान की पत्नी है। बेबी को लापता हुए काफी समय हो गया है लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजन इस बीच हत्या की आशंका जता रहे हैं। कोतवाली पुलिस के द्वारा उनकी तलाश में कई जगहों पर दबिश भी दी गई, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस इस बीच कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है लेकिन कोई सफलता नहीं लगी। 

3-4 लोगों के खिलाफ दी गई नामजद तहरीर 
पुलिस ने शहीद धर्मेंद्र की पत्नी बेबी की तलाश में डॉग स्कवॉयड को बिजरौल गांव में बुलाया गया। डॉग स्क्वॉयड के द्वारा महिला की कई तलाश की गई लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इस बीच बेबी की ड्रोन की तलाश की गई। इसके अलावा गोताखोरों से गांव के तालाब में भी पता करवाया गया। इन सब के बीच में बिजरौल के ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया और दूसरे वर्ग के लोगों पर शहीद की पत्नी बेबी का अपहरण कर हत्या की आशंका भी जताई। बेबी के भाई के द्वारा कोतवाली में दूसरे वर्ग के 3-4 नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर भी दी गई है। परिजनों ने बताया कि जिस दिन बेबी गायब हुई उस दिन वह दूसरे वर्ग के मोहल्ले में अपने उधार के पैसे वापस लेने गई थी। 

लखीमपुर कांड के आरोपितों को लेकर घटनास्थल पर पहुंची SIT की टीम, किया जा रहा रिक्रीएशन

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CM Yogi Adityanath: जनता दर्शन में गलत रिपोर्ट पर FIR के सख्त निर्देश, अफसरों को चेतावनी
UP Health News: CM योगी का दावा, इंसेफेलाइटिस नियंत्रण, महिला सशक्तीकरण और स्वास्थ्य ढांचे में बड़ा बदलाव