बलिया से भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, कहा "साक्षी ने जल्दबाजी में लिया फैसला, पछताएंगी"

Published : Jul 15, 2019, 03:45 PM IST
बलिया से भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, कहा "साक्षी ने जल्दबाजी में लिया फैसला, पछताएंगी"

सार

साक्षी-अजितेश प्रकरण को लेकर बलिया के भाजपा विधायक ने विवादित बयान दिया है। 

बलिया: भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने साक्षी-अजितेश प्रकरण में विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, साक्षी का निर्णय कामुकता वश लिया गया है। अजितेश कुछ दिनों बाद साक्षी को छोड़ देगा। साक्षी का यह फैसला गलत है। वहीं, उन्होंने मुस्लिमों पर भी विवादित बयान दिया है। 

बरेली के भरतौल से भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा ने बीते चार जुलाई को प्रयागराज के एक मंदिर में दलित युवक अजितेश से शादी कर ली। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करते हुए अपने परिवार से जानमाल का खतरा बताया। साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुरक्षा के लिए याचिका दाखिल की और एसपी बरेली से भी सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा कि उनकी व उनके पति की जान को पिता से खतरा है।  

इस मसले पर जब पत्रकारों ने सुरेंद्र सिंह से उनका विचार जानने की कोशिश की तो विधायक ने कहा कि साक्षी को अपने इस फैसले पर भविष्य में पश्चाताप करना पड़ेगा। साक्षी ने जिस दलित लड़के अजितेश से शादी की है उसने दो-दो शादियां की हैं। अजितेश साक्षी को रखेगा नहीं, बल्कि कुछ दिनों के बाद छोड़ देगा। उन्होंने कहा कि संबंध हमेशा संस्कारों से होते हैं। पिता और मां बच्चों को अच्छे से रखते हैं।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अलीगढ़ में दिनदहाड़े गुंडई! BJP नेता ने पड़ोसी की छाती पर तानी पिस्तौल, फिर जो हुआ… WATCH
बन रहे थे हुड़दंगी, UP पुलिस ने बना दिया 'मुर्गा', वायरल हुई अजब-गजब सजा- WATCH