भयंकर शादियांः कुछ भी हो जाए ये आदत मैं ना छोड़ने वाला..इसी कॉन्फिडेंस में निपट गया दूल्हा

शादी टूटने की वजह वैसे तो दूल्हा-दुल्हन के बीच मनमुटाव, दहेज की मांग या फिर लड़का-लड़की में किसी न किसी कमी को माना जाता है, लेकिन कई बार इसकी वजह कुछ अलग ही होती है। ऐसा ही कुछ हुआ उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के एक गांव में। आइए जानते हैं इसी केस के बारे में। 

Asianet News Hindi | / Updated: Jul 09 2022, 09:00 AM IST

Tragic Wedding: शादी का रिश्ता वैसे तो जन्म-जन्मांतर का होता है, लेकिन कई बार ये रिश्ता अंजाम तक पहुंचने से पहले ही टूट जाता है। शादी टूटने की वजह वैसे तो दूल्हा-दुल्हन के बीच मनमुटाव, दहेज की मांग या फिर लड़का-लड़की में किसी न किसी कमी को माना जाता है, लेकिन कई बार इसकी वजह कुछ अलग ही होती है। Asianet News ने शादियों को लेकर एक सीरीज 'भयंकर शादियां' शुरू की है। इसमें हम उन शादियों के बारे में बात करेंगे, जिनका अंजाम बेहद बुरा या फिर चौंकाने वाला रहा। इस सीरीज की 22वीं कड़ी में कुछ साल पहले उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के एक गांव में हुए ऐसे ही केस के बारे में बता रहे हैं। 

दुल्हन के दरवाजे धूमधाम से पहुंची बरात : 
बलिया के मनियर थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव की रहने वाली एक लड़की की शादी पास ही के खेजूरी गांव के रहने वाले एक लड़के से तय हुई थी। शादी वाले दिन दूल्हे राजा बड़ी धूमधाम के साथ बरात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे। बरात के आते ही लड़की पक्ष वालों ने सारे बरातियों को तिलक और फूल माला से स्वागत किया। इसके बाद सारे बराती जनमासे में पहुंचे। 

Latest Videos

स्वागत देख घरातियों की तारीफ करते नहीं थके बराती : 
दूर गांव से थके-हारे पहुंचे बरातियों के लिए लड़की वालों ने जनमासे में ही चाय-नाश्ते का इंतजाम किया था। सभी बरातियों ने हाथ-मुंह धोकर जलपान किया। घरातियों के स्वागत सत्कार से सारे बराती बेहद खुश थे और सभी ने लड़कीवालों की तारीफ के पुल बांध दिए।  

जयमाल के लिए नाचते-गाते आगे बढ़ी बरात : 
चाय-नाश्ते के बाद घरातियों की तरफ से संदेश भिजवाया गया कि जयमाला का कार्यक्रम होना है, आप सभी वहां जल्दी पहुंचे। इसके बाद दूल्हे समेत सभी बराती जयमाल के लिए तैयार होने लगे। कुछ ही देर में दूल्हा और बराती एक बार फिर नाचते-गाते उस पंडाल की ओर बढ़ चले, जहां जयमाला का कार्यक्रम होना था। 

जयमाल की रस्म शुरू होती, उससे पहले ही दुल्हन ने टोका : 
जयमाला के लिए बने स्टेज पर दूल्हा पहुंच गया और इसके बाद हर कोई दुल्हन की राह निहारने लगा। कुछ देर बाद दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ आहिस्ते-आहिस्ते मंडप की ओर बढ़ती नजर आई। दुल्हन के मंडप पर पहुंचने के बाद पंडित जी जयमाला की रस्म शुरू करने ही वाले थे कि तभी दुल्हन ने उन्हें रोक दिया। दुल्हन के अचानक ऐसा करने पर सभी लोग चौंक गए। 

दूल्हे की इस हरकत से भड़क गई दुल्हन : 
दरअसल, जयमाला के लिए दूल्हे के पास खड़ी दुल्हन को शराब की बदबू आ रही थी। इसके साथ ही दूल्हे ने मुंह में ढेर सारा गुटखा भर रखा था। इतना ही नहीं, नशे की वजह से उसके पैर भी लड़खड़ा रहे थे। ये देखकर दुल्हन भांप गई कि इसने नशा कर रखा है। इसके बाद तो दुल्हन ने स्टेज पर ही साफ कह दिया कि मैं इस लड़के से शादी नहीं कर सकती। इतना कहते हुए दुल्हन स्टेज छोड़ अपने घर के अंदर चली गई।  

दुल्हन ने शादी से किया मना तो बैरंग लौटी बरात : 
दुल्हन के अचानक शादी से इनकार करने पर हड़कंप मच गया। दूल्हे राजा का भी नशा मानों काफूर हो गया। इसके बाद दूल्हे के घरवालों से लेकर हर कोई बस दुल्हन को किसी तरह समझाने में लगा हुआ था। हालांकि, दुल्हन कहां मानने वाली थी। उसने तो तय कर लिया था कि वो इस तरह के नशेड़ी लड़के के साथ अपनी सारी जिंदगी कैसे गुजारेगी, जो शादी वाले दिन भी शराब पीने से बाज नहीं आया। दुल्हन को मनाने की सारी कोशिशें जब नाकाम हो गईं तो आखिरकार दूल्हे और बरात को बैरंग ही लौटना पड़ा। 

ये भी देखें : 

भयंकर शादियांः स्टेज पर रंगदारी से दोस्तों संग पहुंचा दूल्हा, दुल्हन के एक सवाल ने फेरा अरमानों पर पानी

भयंकर शादियांः खूबसूरत जोड़े की खुशी ना देख सका वो, ऐसे भी कोई बदला लेता है क्या

Share this article
click me!

Latest Videos

मुख्यमंत्री आतिशी ने भरा महिला कार्यकर्ता का कान और वो टूट पड़ी, BJP ने शेयर किया वीडियो
देश के लिए मर-मिटने वालों का सम्मान नहीं कर सकती कांग्रेस # shorts
शर्म नहीं आती, बाहर आओ...जबरदस्त एक्शन में IAS टीना डाबी-वीडियो वायरल
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'
बचाओ-बचाओ...गिड़गिड़ाती रही महिला पुलिस और लेडी ने फाड़ दी वर्दी-Video Viral