बांदा: पिता ने दी जान से मारने की धमकी तो दो बहनों ने उठाया ऐसा कदम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published : Sep 21, 2022, 09:51 AM IST
बांदा: पिता ने दी जान से मारने की धमकी तो दो बहनों ने उठाया ऐसा कदम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सार

यूपी के बांदा जिले में एक पिता की प्रताड़ना से परेशान होकर दो सगी बहनों ने जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की है। इलाज के दौरान आरोपित की बड़ी लड़की की मौत हो गई है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। 

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपने पिता से परेशान होकर दो सगी बहनों ने जहर खा लिया है। यह घटना बबेरू थाना अंतर्गत पंडरी गांव की है। बड़ी लड़की प्रियंका की इलाज के दौरान मौत हो गई है। बांदा के राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में दूसरी लड़की को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। जहां वह अपनी जिंदगी और मौत से लड़ रही है। मेडिकल कॉलेज में भर्ती पीड़िता ने बताया कि उसके पिता आए दिन दोनों बहनों के साथ मारपीट करते थे। 

पिता से परेशान होकर बहनों ने खाया जहर
पीड़िता के अनुसार, मंगलवार रात उसके पिता ने उन दोनों को कुल्हाड़ी से काटकर जान से मार देने की बात कह रहा था। जिससे परेशान होकर उन्होंने अपनी जान देने का फैसला कर लिया। आरोपित पिता और उसके दो भाई चार महीने पहले ही प्रयागराज की नैनी जेल से जमानत पर बाहर आया है। इस बार आरोपी पिता की नजर अपनी दोनों बेटियों की हत्या करने पर थी। इस बात की जानकारी दोनों बेटियों को हो गई थी कि उसके पिता उनकी जान लेने वाले हैं। बता दें कि मलखान सिंह की चार बेटियां हैं। जिनमें 22 वर्षीय प्रियंका और 20 वर्षीय सपना ने आत्महत्या का प्रयास किया है।

बड़ी बहन की हुई मौत
पीड़िता सपना ने अपने पिता पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके हाथों से मरने से बेहतर है कि जहर की गोली खाकर जान दे दी जाए। इसीलिए उन्होंने घर में रखी सल्फास खा ली। उसकी बड़ी बहन प्रियंका की मौत हो गई है। राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में भर्ती पीड़िता ने एसपी बांदा से मदद की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि उसके पिता और चाचा उन्हें प्रताड़ित करते हैं। इसलिए उन दोनों को जेल भेजकर उसे और उसकी मृतक बहन को इंसाफ दिलाया जाए। मृतका की मां रेखा की शिकायत के आधार पर मलखान सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

मऊ कोर्ट में हुई मुख्तार अंसारी की पेशी, बाहर निकलकर कहा- बोलने पर है पाबंदी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बरेली वालों तैयार रहें! मेट्रो दौड़ने में बस थोड़ा वक्त ओर!
ई-चालान इंटीग्रेशन से UP में सड़क सुरक्षा मजबूत, 17 जिलों में शुरू हुई प्रक्रिया