MLA की बागी बेटी की लवमैरिज में एक नया ट्वीस्ट, एक और लड़की से कर चुका बेवफाई

Published : Jul 13, 2019, 12:44 PM IST
MLA की बागी बेटी की लवमैरिज में एक नया ट्वीस्ट, एक और लड़की से कर चुका बेवफाई

सार

उत्तर प्रदेश के बरेली से MLA राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी और उसके दलित प्रेमी अजितेश कुमार उर्फ अभि की लव मैरिज को लेकर बड़ा बवाल। साक्षी के पिता ने बताई अभि की पिछली कहानी।

बरेली. यूपी के बरेली से भाजपा MLA राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी का अपने दलित प्रेमी अजितेश कुमार उर्फ अभि से लव मैरिज करने का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। साक्षी ने एक वीडियो वायरल करके अपने पिता से खुद की जान को खतरा बताया है। वहीं उसके पिता कुछ और कहानी बयां कर रहे हैं। वे अभि को झूठा साबित करने पर तुले हैं।

पहले जानें मामला...
वीर सावरकर नगर के रहने वाले अजितेश ने 4 जुलाई को MLA राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी से शादी की थी। साक्षी का कहना कि उसके परिजन इस शादी के खिलाफ थे। शादी के बाद से दोनों बरेली से बाहर हैं। साक्षी ने खुद और अपने पति अभि व उसके परिवार को जान का खतरा बताते हुये 2 वीडियो वायरल किए थे। साक्षी-अजितेश ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर अपनी सुरक्षा की मांग की है। हालांकि साक्षी के पिता इसे बेकार की बात कहते हैं। राजेश मिश्रा ने कहा कि वे ऐसा कुछ नहीं करेंगे। वो जहां रहे खुश रहे।

अब MLA पिता ने खोला अभि का राज...
राजेश मिश्रा का कहना है कि अभि की अक्टूबर 2016 में किसी दूसरी लड़की से सगाई हो चुकी थी। दिसंबर में शादी होने वाली थी। लड़की के परिजनों ने सगाई पर करीब 7 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बाद भी अभि ने रिश्ता तोड़ लिया। फिर साक्षी को प्रेमजाल में फंसा लिया। बताते हैं कि अभि की बड़ी बहन की ससुराल मप्र के भोपाल में है। वह इंजीनियर है। उसने ही अभि का रिश्ता हेमंत नायक की बेटी पूनम के साथ तय कराया था। इसी दौरान अभि की मां का देहांत हो गया। उसके बाद अभि ने रिश्ता तोड़ दिया था। 

रिश्ता टूटने पर सबके अपने तर्क...
विधायक का दावा है कि ज्यादा दहेज मांगने की वजह से अभि-पूनम का रिश्ता टूटा था। हालांकि अभि का कहना है कि मां का देहांत होने के कारण उसका मन खराब हो गया था। जब उसका पहला रिश्ता टूटा, तब वो साक्षी के संपर्क में आया। अभि साक्षी के भाई के साथ उसे कालेज छोड़ने आता-जाता था। अभि का साक्षी के घर आना-जाना भी था। इसी दौरान वो साक्षी से प्रेम करने लगा।

राजनीति से लेकर फिल्म जगत तक शोर..
साक्षी-अभि की लवमैरिज की राजनीति से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक चर्चा है। सोशल मीडिया पर यह मुद्दा खूब उछाला जा रहा है। फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने ट्वीट करके साक्षी-अभि को सपोर्ट किया है। वहीं कुछ लोगों ने साक्षी-अभि पर उंगुली उठाई है। उनका कहना है कि दोनों ने गलत किया। अपने पिता का सिर नीचा किया। उनको सुरक्षा देने और सही कदम बताने वालों को भी सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा कौन है जिसके आगे औलाद नहीं है। जिनके घर में बेटियां हैं। उनका हवाला देकर साक्षी और अजितेश के फोटो और वीडियो पर गुस्सा निकाल रहा है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जन्मदिन से पहले बृजभूषण शरण सिंह को मिला ऐसा तोहफा, कीमत सुनते ही चौंक गए
घर बसने से पहले दरार! दुल्हन बोली- दहेज मांगा, दूल्हे ने कहा-मोटापे की वजह से शादी तोड़ी